|
|
श्रीमती चोपड़ा की अध्यक्षता में पीआईसी की बैठक संपन्न नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की पीआईसी की बैठक शुक्रवार 5 जून को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा की अध्यक्षता एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया की उपस्थिति में नगर पालिका कार्यालय स्थित नपा अध्यक्ष कक्ष में आहूत की गई. बैठक में उपस्थित पीआईसी सदस्यों ने एजेंडे में शामिल सभी 64 प्रस्ताव को पारित करते हुए शहर विकास के करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों को हरी झंडी दी। पीआईसी में स्वीकृत किए गए विभिन्न वार्डों के विकास कार्यों को मंजूरी मिलने से अब शहर का विकास और तेजी से होगा। बैठक में पीआईसी सदस्य श्रीमती वंदना खंडेलवाल, श्री दारासिंह यादव,श्री धर्मेश पुरोहित, श्री नीरज अहीर एवं श्रीमती कुसुम अशोक जोशी, श्री मनोहर मोटवानी,श्रीमती छाया जायसवाल के साथ ही कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैयालाल शर्मा तथा नगर पालिका के इंजीनियर व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में ब्रह्माकुमारी आश्रम के सामने चौराहा सौंदरीकरण, शास्त्री नगर में बगीचा विकसित करने, अनेक स्थानों पर डेकोरेशन लाइट लगाने, विभिन्न वार्डों में सड़कों का चौड़ीकरण,डामरीकरण, सीसी रोड,नाला निर्माण, शौचालय निर्माण,पेवर ब्लॉक, हाई मास्क, ऑक्टागोनल पोल लगाने सहित अनेक विकास कार्यों एवं नगर पालिका कर्मचारियों से संबंधित प्रस्ताव को रखा गया था जिन्हें उपस्थित पीआईसी सदस्यों ने सर्वसम्मति की मोहर लगाई. |