|
|
विधायक व नपाध्यक्ष ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प नीमच । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा जवाहर नगर स्थित वीनू वाटिका में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार, नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा, सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया, मंडल अध्यक्ष श्री दारा सिंह यादव, पूर्व नपाध्यक्ष श्री राकेश पप्पू जैन, वार्ड पार्षद श्री जिनेंद्र मेहता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पौधारोपण कर पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री-गार्ड लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आम, जामुन, नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर विधायक श्री परिहार एवं नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे "एक पौधा मां के नाम" अभियान से जुड़कर शहर को हरा-भरा बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि श्री निलेश पाटीदार, पार्षद श्रीमती किरण शर्मा, श्री दुर्गाशंकर भील, श्री विनीत पाटनी, श्री रामलाल ग्वाला, एल्डरमैन श्री शांतिलाल गुप्ता, श्रीमती अरुणा तलरेजा, पत्रकार श्री श्याम गुर्जर, श्री भूपेंद्र गौड़, श्री राकेश परिहार, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि श्री प्रकाश मंडवारिया, श्री मनोज माहेश्वरी, श्री सतीश दीवान, श्री कृष्णा मेहरा, कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैयालाल शर्मा, श्री टेकचंद बुनकर, श्री प्रवीण आर्य, बगीचा शाखा प्रभारी श्री महावीर जैन, भारत विकास परिषद के सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता तथा नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान नगर पालिका द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि लगाए गए पौधों को नुकसान पहुंचाने अथवा बिना अनुमति हरे-भरे पेड़ों की कटाई करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यक होने पर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। |