|
|
लाभार्थी हरिराम के घर पहुंचे कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, परिजनों से की चर्चा नीमच : जनजाति बाहुल्य ग्राम खातीखेड़ा में बुधवार को आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने और उनके निराकरण के निर्देश देने के बाद कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने एक अनूठी पहल की। लाभार्थी के घर पहुंचे कलेक्टर शिविर के पश्चात कलेक्टर श्री चंद्रा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थी श्री हरिराम के नवनिर्मित आवास पर पहुंचे। उन्होंने आवास का अवलोकन कर निर्माण की गुणवत्ता देखी और लाभार्थी एवं उसके परिजनों से आत्मीय चर्चा कर योजना से मिले लाभ का फीडबैक लिया। पंगत में किया रात्रि भोजन इस दौरान कलेक्टर श्री चंद्रा ने *लाभार्थी के प्रधानमंत्री आवास पर ही जिलाधिकारियों और परिजनों के साथ जमीन पर पंगत में बैठकर रात्रि भोजन ग्रहण किया।* उन्होंने परिवार के साथ भोजन करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और प्रशासन जनता के बीच जाकर उनकी तकलीफों को समझे। अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, वन मंडल अधिकारी श्री एस.के. अटोदे, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम सुश्री प्रीति संघवी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। सभी ने लाभार्थी परिवार के साथ भोजन कर उनका हौसला बढ़ाया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में स्वीकृत समस्त प्रधानमंत्री आवास समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण बनें और हितग्राहियों को समय पर सभी किस्तों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। |