आलोट: तेज आंधी-तूफान में वृक्ष गिरने से 45वर्षीय महिला की मौतआलोट। ग्राम जोयन में शुक्रवार को तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश के दौरान एक दुखद हादसा हो गया। वृक्ष गिरने से 45 वर्षीय श्यामू बाई पति बापूलाल (जाति आंजना) की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, श्यामू बाई वृक्ष के पास बनी अपनी झोपड़ी में थीं, तभी तेज हवाओं के कारण एक बड़ा रायन का वृक्ष गिर गया।ग्रामीणों ने तुरंत महिला को वृक्ष के नीचे से निकाला और आलोट के पाटीदार हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से गांव में शोक की लहर है।
शहर : आलोट में तेज आंधी तूफान से 45 वर्षीय महिला की मौत, झोपड़ी में थी महिला तभी वृक्ष ऊपर जा गिरा