|
|
चीताखेडा । बुधवार की रात्रि को आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी मेला के सांस्कृतिक रंगमंच पर भोपालसिंह तोमर केरीभाजपा पिछड़ा मोर्चा महामंत्री और दोलतराम पाटीदार कराड़िया महाराज के सहयोग से सुप्रसिद्ध राजस्थान चित्तौड़गढ़ की जय जोगणिया लोक कला संगीत सेवा संस्थान के भजन गायक मुकेश रावल ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। हजारों की संख्या में सांस्कृतिक रंगमंच के सामने मौजूद श्रोताओं की उपस्थिति में मुकेश रावल ने आधी रात तक अपने सुरीली गीतों की प्रस्तुति दी। चित्तौड़गढ़ से आए भजन गायक मुकेश रावल ने मैं थाने सिमरु गणपति देवा........... गणपति वंदना गीत की प्रस्तुति के साथ भजन संध्या के कार्यक्रम का आगाज किया। भजन गायक ने चीताखेड़ा मायने जगदंबा रमती आवे हो.........., माखन मत लूटो कान्हा मारी.........., ओ भेरु जी बेगो बेगो आजा रे...........,मंदिर या में ढोल नगाड़ा बाजे मारा बालाजी............ आदि भजन सुनाकर पूरे पंडाल में उल्लास का वातावरण निर्मित कर दिया। इसके बाद ..नोपत नगारा ढोल बाजे रे............., बन्नो मारो चारभुजा रो नाथ............., सुन तो जाजीरे आंधा ने आखियां दी दी रे.......... आदि गीतों को अपना स्वर देकर अपनी आवाज का जादू बिखेर कर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। भजन संध्या कार्यक्रम के आयोजक भोपाल सिंह तोमर , दौलतराम पाटीदार, दक्षिण मंडल पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी, दक्षिण मंडल पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा, जीरन नगर परिषद् पार्षद राजूभाई मुकाती द्वारा मंच पर आवरी माता जी की तस्वीर पर द्विप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच पर उपस्थित अतिथियों का भजन संध्या कार्यक्रम के आयोजक द्वारा अतिथियों का दुपट्टा उड़ा कर स्वागत किया गया वहीं इसी के साथ मेला समिति द्वारा कार्यक्रम के आयोजक भोपाल सिंह तोमर केरी, दौलत राम पाटीदार कराडिया महाराज का मेला समिति के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। जोगणिया म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा एक से बढकर एक मां अंबे और बाहुबली हनुमान जी की जीवंत झांकी की प्रस्तुति प्रस्तुत की गई जो आकर्षण का केंद्र रही। रिपोर्ट : दशरथ माली |