|
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग से सेवा हेतु जुड़ रहे है, सवर्ण, अन्य पिछड़े व आरक्षित वर्ग से स्वैच्छिक आयोग मित्र भोपाल । मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग में वर्ग विशेष के लोगों को ही आयोग मित्र बनाने को लेकर सोशल मीडिया पर फैली खबरों के बारे में जब राष्ट्रीय पत्रिका - "बेखबरों की खबर" के प्रधान सम्पादक राधेश्याम चौऋषिया द्वारा जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के वर्तमान अध्यक्ष डॉ.अवधेश प्रताप सिंह एवं मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग टीम की सक्रियता से तथा जिलों में सुनवाई करने, तहसील व ग्राम तक की शिकायतों का संज्ञान लेकर उस पर त्वरित कार्यवाही करने से, आम नागरिकों को करोड़ों रुपए की सहायता उपलब्ध हुई। इसी परिणाम के कारण मध्यप्रदेश के जिलों से समाज के सभी वर्ग के लोगो ने समाज सेवा के लिए आयोग से जुड़ने के लिए आयोग-मित्र बनने हेतु आवेदन भेजे और समाज के सवर्ण, अन्य पिछड़े व आरक्षित वर्ग से स्वैच्छिक आयोग मित्र मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा बनाए गए हैं । वर्ग विशेष के लोगों को ही आयोग मित्र बनाने को लेकर सोशल मीडिया पर जो त्रुटिपूर्ण भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं वह केवल कुछ लोगों ने अपने निजी सब्सक्राइबर्स बढ़ाने के लिए फैलाई प्रतीत होती है क्योंकि वास्तविकता से उसका कोई लेना-देना नहीं है । यह बात, मैं इसलिए लिख पा रहा हूँ, क्योंकि मेरे पास वर्तमान समय के आयोग मित्र की सूची उपलब्ध हैं जिसमे 22 जिलों में बनाए गए 53 आयोग मित्र के नाम अंकित है जो समाज के लगभग सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हैं और वर्ग विशेष के लोगों को ही आयोग मित्र बनाने की खबर को स्वतः झूठा सिद्ध करते हैं । वैसे भी, आयोग मित्र बनने की प्रक्रिया निरंतर जारी है । समाज सेवा में रुचि रखने वाले, गैर अपराधिक छवि वाले लोग सीधे मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष को या जिला कलेक्टर के माध्यम से भी आयोग मित्र बनने हेतु आवेदन प्रेषित कर सकते हैं । वैसे, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, आयोग मित्र बनाने से पहले संबंधित व्यक्ति की जांच पड़ताल जरूर करता है । आयोग कार्यालय की सूची संतुलित हैं । 22 जिलों में सवर्ण, अनुसूचित, पिछड़े सभी वर्ग के समाज सेवी लोग आयोग मित्र बने हैं। वैसे स्मरण रहें कि, इस सूची में अंकित नामों में से कुछ नाम मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार बनने के पहले से ही आयोग मित्र बनें हुए हैं इसलिए सोशल मीडिया पर निजी सब्सक्राइबर्स बढ़ाने (निजी स्वार्थ) को लेकर मोहन यादव सरकार को बदनाम करना गलत बात है । वस्तु स्थिति यह है कि, आयोग मित्र कोई पद नहीं है और ना ही कोई मानदेय दिया जाता है। इन समाज सेवियों का कार्य मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग से जुड़कर नागरिकों की शिकायतें आयोग कार्यालय तक कार्यवाही के लिए पहुंचाना भर है। कुछ लोगों ने आयोग कार्यालय द्वारा जारी मित्रों की सूची को समग्रता में ना देखकर सोशल मीडिया पर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया जारी कर दी जो पूर्णतः अनुचित व त्रुटिपूर्ण थी। वैसे सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक खबर का सच यह है कि, पूर्ण सूची से स्पष्ट है कि, 22 आयोग मित्र नहीं बल्कि 22 जिलों में 53 आयोग मित्र बनाये गये है जिन में 80 प्रतिशत सवर्ण, अन्य पिछड़े आरक्षित वर्ग आदि से है। वैसे भी कोई नियुक्ति जाति या वर्ग के आधार पर नहीं हुई । यह तो जिन लोगों द्वारा स्वैच्छिक सेवा हेतु आयोग को आवेदन भेजे गए उन्हें सहज रूप से समाज सेवा के लिए सहमति दी गई है। अतः पूर्व से आयोग कार्यालय में 22 जिलों से जिन समाजसेवियों द्वारा स्वमेव भेजे गए आवेदनों में से ही विभिन्न समाजों के 53 आयोग मित्र जोड़े गए है, जिसमे से कुछ ही कर्मयोगी - समाजसेवी हैं जो एक चौथाई से भी कम (20 प्रतिशत) है जो संयोग वश हैं । वहीं बहु संख्यक जिलों में कोई यादव समाज सेवी नहीं है। आयोग में सेवा के लिए कोई भी मित्र जाति या समाज देख कर नहीं स्वेच्छा से जुड़े हैं । 80 प्रतिशत आयोग मित्र सर्व समाजों के हैं। जिन जिलों का जिक्र सोशल मीडिया की त्रुटिपूर्ण भ्रामक खबर में बताया गया है उनमें अन्य समाज के भी लोग हैं । जैसे आयोग की सूचि में टीकमगढ़ जिले में रमेश शर्मा व राम रतन दीक्षित भी आयोग मित्र हैं, निवाड़ी में अनूप खरे, ग्वालियर में दीपक शर्मा, आलोक बन्धु श्रीवास्तव, डॉ सुभाष जैन, यशपाल सिंह बैस आयोग मित्र हैं व अन्य, ऐसे ही अन्य जिलों में हैं। अभी भी जिलों के समाजसेवियों से आवेदन प्राप्त हो रहे हैं । वस्तुस्थिति यह है कि, सूची को समग्र रूप से नहीं देखा गया। समाचार में लेख अनुसार 22 आयोग मित्रों की नियुक्ति नहीं हुई है बल्कि 22 जिलों में 53 आयोग मित्र बने हैं जिनमे 80 प्रतिशत लोग सवर्ण, अन्य पिछडे वर्ग आदि से बनाये गये हैं। अभी भी सर्व समाज के स्वैच्छिक समाज सेवियों के आवेदन पत्र मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के राज्य मुख्यालय कार्यालय भोपाल में आ रहे हैं। इन मित्रों में शर्मा जी, दीक्षित जी, जैन, खरे, सोनी, अतरोलिया, विश्वकर्मा , हाड़ा, कारपेंटर, माथुर, सिंह, पांडे, बैंस, दांगी, पवार , राजपुरोहित, गांधी, पटेल, मेहता, श्रीवास्तव, ठाकुर, वर्मा, मलिक, अग्रवाल, ललवानी, नाहर, जेतका, शेख आदि सभी समाज के समाज सेवी आयोग मित्र बनाए गए हैं। इस तरह आयोग की पूरी सूची देखे बिना सोशल मीडिया पर दी गई प्रक्रिया या समाचार त्रुटिपूर्ण व भ्रामक है। आयोग मित्र बनाने की मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं और मानवाधिकारों से जुड़े मामलों को आयोग तक पहुँचाने में समाजसेवियों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। |