|
सिंगोली। प्रतिबंधित नशे की सामग्री का अवैध रूप से विक्रय एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ नीमच पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सिंगोली थाना पुलिस ने अवैध जहरीली शराब का परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद हर्ष राठौर के मार्गदर्शन में सिंगोली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। दिनांक 20 नवंबर 2026 को पुलिस टीम ने हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर अवैध जहरीली शराब का परिवहन कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ा। आरोपी की पहचान बाला उर्फ बालाराम भील (22 वर्ष), पिता बाबूलाल भील, निवासी वार्ड क्रमांक 15, माधवविलास, सिंगोली के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हाथ भट्टी से निर्मित 10 लीटर अवैध जहरीली शराब जब्त की तथा परिवहन में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP 44 MN 9140 को भी जब्त किया। आरोपी के खिलाफ थाना सिंगोली में अपराध क्रमांक 200/26, धारा 49(क) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम की रही विशेष भूमिका उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विशाल गंगवाल, आरक्षक रविन्द्र पाटीदार एवं आरक्षक रिकु डांगी की विशेष भूमिका रही। नीमच पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। |