|
मैहर जिले के घुनवारा स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में स्कूल की छात्राओं से विद्यालय के शौचालय की सफाई कराने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छात्राओं के हाथ में वाइपर और सफाई की वस्तु देकर उनसे शौचालय की सफाई करवाई जा रही है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने जिला शिक्षा अधिकारी, मैहर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |