|
|
प्रतापगढ़, 26 अक्टूबर। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोटड़ी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 779 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में 48 वर्षीय आरोपी लक्ष्मणसिंह को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री विशाल जांगिड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयदेव सियाग एवं अरनोद वृत्त के पुलिस उप अधीक्षक श्री चन्द्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी श्री ठाकराराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को कोटड़ी थाना पुलिस टीम गश्त के दौरान शौली से कोटड़ी आने-जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंची। इसी दौरान हाथ में बैग लिए एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर पीछे मुड़कर जाने लगा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लक्ष्मणसिंह पिता गोरधनसिंह राजपूत, उम्र 48 वर्ष, निवासी शौली, थाना कोटड़ी, जिला प्रतापगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 779 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोटड़ी में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: थानाधिकारी श्री ठाकराराम, हेड कांस्टेबल हरीशकुमार तथा कांस्टेबल राकेश एवं जयपालसिंह शामिल रहे।
INTERNATIONAL SSE NEWS CHANNEL
हर खबर सबसे पहले | सच्ची खबर – सच्चाई के साथ
रिपोर्टर – जसपाल टेलर, प्रदेश मीडिया प्रभारी, मन्दसौर, मध्यप्रदेश
Instagram: @jaspal_tailor_sse_news_mp_14_
संपर्क: 6264817382