|
|
चित्तौड़गढ़, 26 अक्टूबर। चित्तौड़गढ़ जिले के पुलिस थाना बस्सी की टीम ने अपहरण के मामले में फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त किया है। फिलहाल दोनों से मामले के संबंध में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह जौधा एवं ग्रामीण वृत्ताधिकारी श्री दिनेश सुखवाल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए थाना प्रभारी प्रेमसिंह जादौन, पुलिस निरीक्षक ने उपनिरीक्षक हंसराज के नेतृत्व में टीम गठित की थी।
पुलिस टीम ने तलाश के दौरान गोवर्धन लाल पिता बरदी चन्द उर्फ फौरूलाल कहार तथा नन्दलाल पिता खेमराज कहार, दोनों निवासी स्कूल के पास, पाल, थाना बस्सी, जिला चित्तौड़गढ़ को 24 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त हुआ।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक हंसराज के नेतृत्व में कांस्टेबल विजेश, कांस्टेबल सौभागमल एवं कांस्टेबल नन्दकिशोर की विशेष भूमिका रही। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है।
INTERNATIONAL SSE NEWS CHANNEL
हर खबर सबसे पहले | सच्ची खबर – सच्चाई के साथ
रिपोर्टर – जसपाल टेलर, प्रदेश मीडिया प्रभारी, मन्दसौर, मध्यप्रदेश
Instagram: @jaspal_tailor_sse_news_mp_14_