रतलाम / रावटी (बजरंगगढ़)। नवभारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा के अंतर्गत 24 अक्टूबर 2026 को जन शिक्षा केंद्र बजरंगगढ़ के अधीन संचालित सामाजिक चेतना केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा का समय प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित था। इस दौरान डाइट प्राचार्य श्री लक्ष्मण सिंह मईड़ा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक समझ और अध्ययन स्तर को परखा।
निरीक्षण के दौरान प्राचार्य मईड़ा ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय सुंदरे, हाई स्कूल बजरंगगढ़ और शासकीय माध्यमिक विद्यालय घोड़ा खेड़ा का भ्रमण किया।
उन्होंने कक्षाओं में विद्यार्थियों से पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछे और उनके ज्ञान एवं समझ का आकलन किया। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए, जिससे प्राचार्य प्रसन्न हुए। उन्होंने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन करने, अपनी शैक्षणिक क्षमता को और बेहतर बनाने तथा मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य के निरीक्षण का उद्देश्य परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को समझना और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना रहा। इस प्रकार के निरीक्षण विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर परीक्षा केंद्र अध्यक्ष बृजलाल बोरिया, विष्णु गुर्जर, महिपाल मईड़ा, संकुल समन्वयक भेरू सिंह बसेर, जन शिक्षक अशोक सोनावा, नंदलाल वसुनिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट ईश्वर टांक
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत