जिला संवाददाता मुकेश बीजापारी कि रिपोर्ट 7697389976
खाद्य सुरक्षा दल ने कानड़ क्षेत्र में किया खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण,खाद्य सामग्री के लिये नमूने
आगर-मालवा, 22 अक्टूबर/ आगामी त्योहारों के मद्देनजर आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं एसडीएम श्री कमल मंडलोई के निर्देशानुसार राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के संयुक्त दल ने गुरूवार को कानड़ क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त दल द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से गुणवत्ता परीक्षण हेतु मिठाइयों के नमूने लिए गए। इनमें इंडियन होटल से मावा बर्फी, महाकाल रेस्टोरेंट से मावा कतली तथा साईं मिष्ठान भंडार से मावा रोल के नमूने लिए गए।
उक्त सभी नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार श्री भागीरथ चौहान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बी.एस. जामोद, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री संतोष बैरागी सहित पुलिस बल उपस्थित था।