|
आगर मालवा : कृषि उपज मंडी समिति, आगर द्वारा मंडी प्रांगण में कृषकों एवं व्यापारियों की सुविधा हेतु स्थापित नवीन 10 मैट्रिक टन क्षमता के इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे के संचालन के लिए बुधवार को मंडी सचिव श्री आश्विन सिन्हा की उपस्थिति में नापतौल प्रभारी अधिकारी सुश्री दीपशिखा नांग्ले द्वारा तौल कांटे का सत्यापन एवं प्रमाणीकरण किया गया। नवीन इलेक्ट्रॉनिक तौल-कांटे की स्थापना से मंडी प्रांगण में कृषि उपज की तुलाई व्यवस्था सुचारू होगी तथा कृषकों एवं व्यापारियों को सुविधाजनक तौल व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। मंडी सचिव श्री सिन्हा ने कृषकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे मंडी प्रांगण में स्थापित निर्धारित क्षमता के इलेक्ट्रॉनिक तौल-कांटे पर ही अपनी कृषि उपज की तौल कराएं तथा मंडी प्रशासन का सहयोग करें। |