|
मंदसौर। MIT टर्फ मैदान पर चल रही राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के दौरान आज विशिष्ट अतिथियों का आगमन हुआ। मंडल अध्यक्ष, भाजपा अरविंद सारस्वत,प्रदेश सह संयोजक भाजपा शांतिलाल मालवीय, खेल प्रकोष्ठ एवं परशुराम कल्याण बोर्ड प्रभारी, मंदसौर देवेंद्र दुबे ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्राचार्य एवं संयोजक के. सी. सोलंकी, एवं प्राचार्य विजय सिंह पुरावत, प्राचार्य सुदीप दास , जिला योजना अधिकारी दिलीप मुजावदिया उपस्थित रहे एवं अतिथियों का आभार माना। मैच के दौरान भोपाल से नियुक्त फील्ड ऑफिसर देवेंद्र बाथम एवं ऑफिशियल्स मुकेश राठौर, पहलाद राठौर, रामजय चौहान, गुलरेज खान, वैभव चौरसिया,अविनाश उपाध्याय* मैदान पर उपस्थित थे। 2. मैच रिजल्ट की साफ टाइप की हुई सूची क्र. मुकाबला स्कोर विजेता 1 उज्जैन vs रीवा 13-0 उज्जैन 2 इंदौर vs जबलपुर 0-1 जबलपुर 3 शहडोल vs भोपाल 2-0 शहडोल 4 आदिवासी vs NMD 4-0 आदिवासी 5 सागर vs JBL 9-0 सागर 6 इंदौर vs रीवा 5-0 इंदौर 7 ग्वालियर vs NMD 8-0 ग्वालियर 8 आदिवासी vs भोपाल 1-3 भोपाल 9 जबलपुर vs रीवा 8-0 जबलपुर 10 उज्जैन vs इंदौर 5-0 उज्जैन 11 ग्वालियर vs शहडोल 15-0 ग्वालियर 12 नर्मदापुरम vs भोपाल 1-5 भोपाल 13 सागर vs रीवा 19-0 सागर 14 उज्जैन vs जबलपुर 15-0 उज्जैन 15 ग्वालियर vs आदिवासी 9-0 ग्वालियर 16 नर्मदापुरम vs शहडोल 0-4 शहडोल 17 सागर vs इंदौर 9-1 सागर 18 ग्वालियर vs भोपाल जारी - उक्त जानकारी संस्कृत गुरु दिनेशदास बैरागी द्वारा दी गई। |