|
भारत ने वेस्टइंडीज को तीन मैच की सीरीज के पहले वनडे में 8 विकेट से हरा दिया। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने 50 ओवर ओवर में 7 विकेट पर 295 रन बनाए। जस्टिन ग्रीव्स ने शतक जड़ा। जॉन कैंपबेल और अमीर जंगू ने अर्धशतक जड़े। कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके। भारत ने 296 रनों के लक्ष्य को विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक की मदद से 41.4 ओवर में हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने 108 गेंद पर 101 रन बनाए। जॉन कैंपवेल ने 60 गेंद पर 62 रन बनाए। अमीर जंगू ने 43 गेंद पर नाबाद 58 रन बनाए। रोस्टन चेज 32 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे। कीसी कार्टी 13 और शाई होप ने 12 रन बनाए। ज्वेल एड्रयू बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और नितीश कुमार रेड्डी ने 1 विकेट झटके। 139 रन बनाए। शुभमन गिल ने 108 गेंद पर 110 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 32 और ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 13 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ और रस्टोन चेज ने 1-1 विकेट लिए। नमन धीर का वनडे डेब्यू भी हो गया। गौर करने वाली बात यह है कि मोहम्मद सिराज आखिरी एकादश में मौका नहीं मिला। रिपोर्ट : कन्हैयालाल जी सोलंकी |