रतलाम। जय श्री राम के जयघोष और राधा रानी की भक्ति से रतलाम शहर भक्तिमय होने जा रहा है। पावन राधा अष्टमी के अवसर पर पिछले तीन वर्षों से लगातार आयोजित किए जा रहे श्री राधा रानी महोत्सव का भव्य आयोजन इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाएगा। आयोजन को लेकर धर्मप्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
श्री राधा रानी महोत्सव का आयोजन बहन शीतल वीरेन्द्र जी चौहान द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम आगामी 19 सितंबर शनिवार को शाम 6:30 बजे बुद्धेश्वर हॉल में आयोजित होगा। आयोजन का उद्देश्य धर्मप्रेमी समाज को राधा रानी की भक्ति, सत्संग और आध्यात्मिक वातावरण से जोड़ना है।
आयोजनकर्ताओं की ओर से रतलाम शहर सहित आसपास के क्षेत्र की समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया गया है। आयोजक शीतल चौहान ने कहा कि राधा रानी महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज को भक्ति, संस्कार और सत्संग से जोड़ने का अवसर है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर राधा रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।
वहीं हिंदुत्व प्रहरी राम बाबू शर्मा ने भी शहरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में धार्मिक चेतना और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे 19 सितंबर की शाम 6:30 बजे बुद्धेश्वर हॉल पहुंचकर श्री राधा रानी महोत्सव में सहभागी बनें, सत्संग का लाभ लें और आयोजन को सफल बनाएं।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत