|
आगर-मालवा : शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज आगर मालवा में इस वर्ष भी लगभग शत-प्रतिशत प्रवेश होने में है। वर्तमान में शत-प्रतिशत प्रवेश पूर्ण हो चुके हैं, केवल सामान्य वर्ग के ईडब्ल्यूएस (EWS) कोटे की कुछ सीटें रिक्त हैं, जिनमें कंप्यूटर साइंस की 02, सिविल की 03 और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशंस की 05 सीटें शामिल हैं। EWS पात्रता रखने वाले जो विद्यार्थी प्रवेश लेना चाहते हैं, वे 14 सितंबर 2026 से पहले संस्थान में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए पॉलीटेक्निक कॉलेज आगर में सम्पर्क किया जा सकता है। |