|
आगर मालवा : जवाहर नवोदय विद्यालय, सुसनेर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 हेतु कक्षा 9वीं एवं 11वीं की रिक्त सीटो पर लेटरल प्रवेश परीक्षा 2027 के माध्यम से प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 एवं परीक्षा तिथि 10 अप्रैल 2027 निर्धारित है। आवेदन NVS की आधिकारिक वेबसाइट http://navodaya.gov.in एवं http://admissions.navodaya.gov.in पर किये जा सकते हैं। |