• होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
× Avatar
Forgot password?
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
  • शहर : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    HEMANT GUPTA   - नीमच
    शहर
    शहर   - नीमच[21-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • नागरिकों से आपसी सद्भाव एवं सौहार्द के साथ सभी त्योहार मनाने की अपील

    नीमच । आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा जिले में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने अधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था सहित विभिन्न आवश्यक प्रबंधों पर विस्तार से चर्चा की।
    बैठक में मिलाद-उन-नबी, जनजातीय गौरव दिवस, जन्माष्टमी, गोगा नवमी, गणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी एवं गणेश विसर्जन, नवरात्रि प्रारंभ, महाअष्टमी, विजयादशमी, महर्षि वाल्मीकि जयंती, दीपावली एवं गोवर्धन पूजा तथा क्रिसमस सहित आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के संबंध में समिति सदस्यों से सुझाव प्राप्त किए गए।
    विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने सभी समुदायों से आपसी समन्वय, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में शांति समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए सभी से सहयोग का आह्वान किया।
    त्योहारों से पहले शहर की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
    कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों एवं आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत तथा आवश्यकतानुसार डामरीकरण का कार्य प्राथमिकता से कराया जाए। उन्होंने अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ ही खराब स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने नगर पालिका एवं विद्युत मंडल के अधिकारियों को संयुक्त रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत आपूर्ति, विद्युत कनेक्शन एवं विद्युत सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संयुक्त टीम बनाकर सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर नीचे लटक रहे विद्युत एवं टेलीफोन के तारों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित कराने को कहा।
    कलेक्टर श्री चंद्रा ने त्योहारों के दौरान लगाए जाने वाले पंडालों के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंडाल निर्धारित अनुमति प्राप्त करने के बाद ही लगाए जाएं तथा अस्पतालों से कम से कम 200 मीटर की दूरी पर पंडाल स्थापित किए जाएं, ताकि अस्पताल में भर्ती मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    जुलूस एवं आयोजनों में समय-सीमा और अनुमति शर्तों का पालन जरूरी
    पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने शांति समिति के सदस्यों से कहा कि वे आगामी त्योहारों के दौरान आयोजन स्थलों पर सक्रिय रूप से उपस्थित रहकर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजनों में सहयोग करें। जुलूस एवं अखाड़ों के आयोजन में निर्धारित समय-सीमा तथा अनुमति की शर्तों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।
    उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे तथा शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आयोजकों से अपने-अपने कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवक नियुक्त करने तथा उनकी सूची पुलिस को उपलब्ध कराने को कहा।
    एसपी श्री व्यास ने डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संबंध में भी अपील की कि निर्धारित मानकों के अनुरूप ही ध्वनि की तीव्रता रखी जाए। अत्यधिक तेज आवाज में डीजे या ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग न किया जाए, ताकि नागरिकों, विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों एवं मरीजों को परेशानी न हो।
    उन्होंने सोशल मीडिया के संबंध में नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि बिना पुष्टि के किसी भी संदेश को प्रसारित या फॉरवर्ड न करें। आपत्तिजनक फोटो, वीडियो, संदेश अथवा अन्य सामग्री साझा करने से बचें। सामाजिक समरसता एवं शांति बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
    उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। आयोजक अपने कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी भी अवश्य करवाएं तथा प्रत्येक आयोजन के लिए संबंधित स्तर से लिखित अनुमति प्राप्त करें।
    निर्धारित स्थलों पर ही करें मूर्ति विसर्जन
    बैठक में सभी नागरिकों एवं आयोजकों से अपील की गई कि मूर्तियों का विसर्जन निर्धारित स्थलों पर ही किया जाए तथा विसर्जन के दौरान सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। आयोजकों से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग की अपेक्षा की गई।
    कलेक्टर श्री चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री व्यास ने शांति समिति के सदस्यों से आगामी सभी त्योहारों को प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव की भावना के साथ मनाने तथा जिले में अमन-चैन बनाए रखने में सक्रिय सहयोग की अपील की।
    बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी एस कलेश,एसडीएम श्री पराग जैन, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी शहरी विकास श्रीमती मयूरी जोक सहित जिला अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
    बैठक में श्री महेंद्र भटनागर, श्री हेमंत हरित, श्री निलेश पाटीदार, श्री मोहन राणावत, श्रीमती किरण शर्मा, श्रीमती हेमलता धाकड़, श्री रतन मालावत, श्रीमती मधु बंसल,  श्री रघुराज सिह चौरडिया, श्री धारासिंह, श्री ब्रजेश मित्तल, जम्‍बू कुमार जैन, श्री हारून रशीद, साबिर मसुदी, सहित अन्य सदस्यों ने विभिन्न विषयों पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए तथा संबंधित मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।

  • शहर : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    HEMANT GUPTA   - नीमच
    शहर
    शहर   - नीमच[21-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

    नागरिकों से आपसी सद्भाव एवं सौहार्द के साथ सभी त्योहार मनाने की अपील

  • शहर: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सीईओ जिला पंचायत ने किया तेल मिल का निरीक्षण

    शहर:
    शहर   - नीमच[21-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सीईओ जिला पंचायत ने किया तेल मिल का निरीक्षण

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सीईओ जिला पंचायत ने किया तेल मिल का निरीक्षण
    शहर   - नीमच[21-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: संत रविदास जयंती पर समरसता का संदेश लेकर जन-जन पहुंचाने हेतु कलश रथ यात्रा चीताखेड़ा पहुंची

    संत रविदास जयंती पर समरसता का संदेश लेकर जन-जन पहुंचाने हेतु कलश रथ यात्रा चीताखेड़ा पहुंची
    शहर   - नीमच[21-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: क्षेत्रीय विधायक चंदरसिंह सिसोदिया के तेवर पर उठे सवाल.....क्या ऐसे सुनी जाएगी गांव की पीड़ा?

    शहर:
    शहर   - मंदसौर[21-08-2026]

    क्षेत्रीय विधायक चंदरसिंह सिसोदिया के तेवर पर उठे सवाल.....क्या ऐसे सुनी जाएगी गांव की पीड़ा?
    शहर   - मंदसौर[21-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: मरीजों से हो सम्मानपूर्वक व्यवहार और उन्हें मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं- विधायक विपिन जैन

    मरीजों से हो सम्मानपूर्वक व्यवहार और उन्हें मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं- विधायक विपिन जैन
    शहर   - मंदसौर[21-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: सिंगोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 325.140 किलो डोडाचूरा जब्त

    शहर:
    शहर   - नीमच[21-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: सिंगोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 325.140 किलो डोडाचूरा जब्त

    सिंगोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 325.140 किलो डोडाचूरा जब्त
    शहर   - नीमच[21-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष का सश्रम कारावास।

    डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष का सश्रम कारावास।
    शहर   - नीमच[21-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: आसपुरा से 14 किलोमीटर दूर स्थित छोटा हरिद्वार रामझर महादेव मंदिर तक 24 अगस्त चौथे सोमवार को निकलेगी कांवड़ यात्रा

    आसपुरा से 14 किलोमीटर दूर स्थित छोटा हरिद्वार रामझर महादेव मंदिर तक 24 अगस्त चौथे सोमवार को निकलेगी कांवड़ यात्रा
    शहर   - नीमच[21-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: क्लब फुट से सामान्य जीवन की ओर बढ़े बच्चों के कदम....दो बच्चों की सफल सर्जरी सहित 9 बच्चों का निःशुल्क उपचार

    क्लब फुट से सामान्य जीवन की ओर बढ़े बच्चों के कदम....दो बच्चों की सफल सर्जरी सहित 9 बच्चों का निःशुल्क उपचार
    शहर   - नीमच[21-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न
    शहर   - नीमच[21-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: डोंगरगांव में उमड़ा जनसैलाब....तीसरे जनविश्वास शिविर में ग्रामीणों से 146 आवेदन प्राप्त

    शहर:
    शहर   - आगर मालवा[21-08-2026]

    डोंगरगांव में उमड़ा जनसैलाब....तीसरे जनविश्वास शिविर में ग्रामीणों से 146 आवेदन प्राप्त
    शहर   - आगर मालवा[21-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: कलेक्टर डॉ. मीना ने डोंगरगांव में उचित मूल्य दुकान, आरोग्य मंदिर और आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण....डोंगरगांव का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, उपभोक्ताओं और बच्चों से किया संवाद

    कलेक्टर डॉ. मीना ने डोंगरगांव में उचित मूल्य दुकान, आरोग्य मंदिर और आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण....डोंगरगांव का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, उपभोक्ताओं और बच्चों से किया संवाद
    शहर   - आगर मालवा[21-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: कलेक्टर और एसपी के नेतृत्व में अधिकारियों का दल डोंगरगांव जनविश्वास शिविर के लिए रवाना, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान

    कलेक्टर और एसपी के नेतृत्व में अधिकारियों का दल डोंगरगांव जनविश्वास शिविर के लिए रवाना, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान
    शहर   - आगर मालवा[21-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए हुआ प्रारंभिक चयन.....रोजगार मेले में 788 युवाओं ने लिया भाग,12 का अप्रेंटिसशिप हेतु चयन

    शहर:
    शहर   - नीमच[20-08-2026]

    युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए हुआ प्रारंभिक चयन.....रोजगार मेले में 788 युवाओं ने लिया भाग,12 का अप्रेंटिसशिप हेतु चयन
    शहर   - नीमच[20-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर की सख्ती, आठ प्रकरणों में 4.09 लाख रुपये से अधिक की शास्ति

    अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर की सख्ती, आठ प्रकरणों में 4.09 लाख रुपये से अधिक की शास्ति
    शहर   - नीमच[20-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: हरिद्वार-ऋषिकेश की तीर्थ यात्रा पर जाएंगे नीमच के 156 वरिष्ठ नागरिक....आवेदन की अंतिम तिथि 9 सितंबर

    हरिद्वार-ऋषिकेश की तीर्थ यात्रा पर जाएंगे नीमच के 156 वरिष्ठ नागरिक....आवेदन की अंतिम तिथि 9 सितंबर
    शहर   - नीमच[20-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • LoginLogin