• होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
× Avatar
Forgot password?
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
  • शहर : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए हुआ प्रारंभिक चयन.....रोजगार मेले में 788 युवाओं ने लिया भाग,12 का अप्रेंटिसशिप हेतु चयन

    HEMANT GUPTA   - नीमच
    शहर
    शहर   - नीमच[20-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • नीमच : जिले के युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, नीमच द्वारा आज टाउन हॉल, दशहरा मैदान में जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के लिए 1458 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया, जबकि रोजगार मेले में 788 युवा उपस्थित हुए। विभिन्न कंपनियों द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में 467 युवाओं का रोजगार के लिए प्रारंभिक चयन, 12 युवाओं का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया गया तथा 5 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

          कार्यक्रम में विधायक नीमच श्री दिलीपसिंह परिहार, विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सकलेचा, विधायक मनासा श्री अनिरुद्ध मारू तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव उपस्थित रहे।

    युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार के अवसरों की दी जानकारी

    युवा संगम का उद्देश्य जिले के युवाओं को उनकी रुचि, योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2026-27 में उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों तथा जिले में औद्योगिक विकास की संभावनाओं की जानकारी युवाओं को दी गई।

          विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, काम छोटे से ही बड़ा होता है। उन्होंने युवाओं से उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

          विधायक श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार को महत्वपूर्ण बताया। विधायक श्री अनिरुद्ध मारू ने भी युवाओं को रोजगार एवं औद्योगिक कौशल के अनुरूप प्रशिक्षण के अवसरों का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

    उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर जोर

    कार्यक्रम में युवाओं के कौशल विकास को रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि युवाओं को उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों में कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जाना आवश्यक है। उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण एवं पाठ्यक्रम तैयार होने से युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

    स्वरोजगार योजनाओं से युवाओं को मिल रहा संबल

    युवा संगम में रोजगार के साथ स्वरोजगार के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना एवं पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इससे युवाओं एवं हितग्राहियों को स्वयं का रोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला।

    10 कंपनियों ने युवाओं को उपलब्ध कराए रोजगार के अवसर

    रोजगार मेले में 10 कंपनियों ने सहभागिता की। इनमें एमआरएफ टायर, अल्ट्राटेक सीमेंट, अजंली विलामार, एमएसएस सोलरपावर, मालवा पॉलीटेक्निक्स, एचडीबी फाइनेंस, एलएंडटी, सोना साईलेंस, राजराजा इंडिया एवं इलेक्टिक शामिल रहीं। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा युवाओं की चयन प्रक्रिया संपन्न की गई।

          कार्यक्रम में जिला रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप से संबंधित योजनाओं एवं अवसरों की जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित युवाओं को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित रोजगार, स्वरोजगार एवं बीमा योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

          युवा संगम ने जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने, कौशल को अवसर में बदलने और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराया। कार्यक्रम में युवाओं की सहभागिता और रोजगार मेले में हुए चयन से जिले में युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को गति मिली।

  • शहर : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए हुआ प्रारंभिक चयन.....रोजगार मेले में 788 युवाओं ने लिया भाग,12 का अप्रेंटिसशिप हेतु चयन

    HEMANT GUPTA   - नीमच
    शहर
    शहर   - नीमच[20-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

    नीमच : जिले के युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, नीमच द्वारा आज टाउन हॉल, दशहरा मैदान में जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के लिए 1458 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया, जबकि रोजगार मेले में 788 युवा उपस्थित हुए। विभिन्न कंपनियों द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में 467 युवाओं का रोजगार के लिए प्रारंभिक चयन, 12 युवाओं का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया गया तथा 5 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

          कार्यक्रम में विधायक नीमच श्री दिलीपसिंह परिहार, विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सकलेचा, विधायक मनासा श्री अनिरुद्ध मारू तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव उपस्थित रहे।

    युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार के अवसरों की दी जानकारी

    युवा संगम का उद्देश्य जिले के युवाओं को उनकी रुचि, योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2026-27 में उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों तथा जिले में औद्योगिक विकास की संभावनाओं की जानकारी युवाओं को दी गई।

          विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, काम छोटे से ही बड़ा होता है। उन्होंने युवाओं से उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

          विधायक श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार को महत्वपूर्ण बताया। विधायक श्री अनिरुद्ध मारू ने भी युवाओं को रोजगार एवं औद्योगिक कौशल के अनुरूप प्रशिक्षण के अवसरों का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

    उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर जोर

    कार्यक्रम में युवाओं के कौशल विकास को रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि युवाओं को उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों में कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जाना आवश्यक है। उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण एवं पाठ्यक्रम तैयार होने से युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

    स्वरोजगार योजनाओं से युवाओं को मिल रहा संबल

    युवा संगम में रोजगार के साथ स्वरोजगार के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना एवं पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इससे युवाओं एवं हितग्राहियों को स्वयं का रोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला।

    10 कंपनियों ने युवाओं को उपलब्ध कराए रोजगार के अवसर

    रोजगार मेले में 10 कंपनियों ने सहभागिता की। इनमें एमआरएफ टायर, अल्ट्राटेक सीमेंट, अजंली विलामार, एमएसएस सोलरपावर, मालवा पॉलीटेक्निक्स, एचडीबी फाइनेंस, एलएंडटी, सोना साईलेंस, राजराजा इंडिया एवं इलेक्टिक शामिल रहीं। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा युवाओं की चयन प्रक्रिया संपन्न की गई।

          कार्यक्रम में जिला रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप से संबंधित योजनाओं एवं अवसरों की जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित युवाओं को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित रोजगार, स्वरोजगार एवं बीमा योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

          युवा संगम ने जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने, कौशल को अवसर में बदलने और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराया। कार्यक्रम में युवाओं की सहभागिता और रोजगार मेले में हुए चयन से जिले में युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को गति मिली।

  • शहर: अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर की सख्ती, आठ प्रकरणों में 4.09 लाख रुपये से अधिक की शास्ति

    शहर:
    शहर   - नीमच[20-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर की सख्ती, आठ प्रकरणों में 4.09 लाख रुपये से अधिक की शास्ति

    अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर की सख्ती, आठ प्रकरणों में 4.09 लाख रुपये से अधिक की शास्ति
    शहर   - नीमच[20-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: हरिद्वार-ऋषिकेश की तीर्थ यात्रा पर जाएंगे नीमच के 156 वरिष्ठ नागरिक....आवेदन की अंतिम तिथि 9 सितंबर

    शहर:
    शहर   - नीमच[20-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: हरिद्वार-ऋषिकेश की तीर्थ यात्रा पर जाएंगे नीमच के 156 वरिष्ठ नागरिक....आवेदन की अंतिम तिथि 9 सितंबर

    हरिद्वार-ऋषिकेश की तीर्थ यात्रा पर जाएंगे नीमच के 156 वरिष्ठ नागरिक....आवेदन की अंतिम तिथि 9 सितंबर
    शहर   - नीमच[20-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: आगामी त्यौहारों को शांति एवं सदभावना से मनाए जाने हेतु शांति समिति की बैठक संपन्न

    शहर:
    शहर   - नीमच[20-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: आगामी त्यौहारों को शांति एवं सदभावना से मनाए जाने हेतु शांति समिति की बैठक संपन्न

    आगामी त्यौहारों को शांति एवं सदभावना से मनाए जाने हेतु शांति समिति की बैठक संपन्न
    शहर   - नीमच[20-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: राज्य वित्त आयोग की वेबसाइट का लोकार्पण उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा की उपस्थिति में अध्यक्ष श्री पवैया ने किया लोकार्पण

    शहर:
    शहर   - आगर मालवा[20-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: राज्य वित्त आयोग की वेबसाइट का लोकार्पण उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा की उपस्थिति में अध्यक्ष श्री पवैया ने किया लोकार्पण

    राज्य वित्त आयोग की वेबसाइट का लोकार्पण उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा की उपस्थिति में अध्यक्ष श्री पवैया ने किया लोकार्पण
    शहर   - आगर मालवा[20-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • आपात स्थिति में जीवन बचाने के लिए सीपीआर एवं फर्स्ट एड का प्रशिक्षण जरूरी : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा

    आपात स्थिति में जीवन बचाने के लिए सीपीआर एवं फर्स्ट एड का प्रशिक्षण जरूरी :
    शहर   - नीमच[20-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • आपात स्थिति में जीवन बचाने के लिए सीपीआर एवं फर्स्ट एड का प्रशिक्षण जरूरी : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा

     कलेक्टर हिमांशु चंद्रा
    शहर   - नीमच[20-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: विश्व मच्छर दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने ली शपथ, जिले में जीरो लार्वा अभियान जारी

    शहर:
    शहर   - आगर मालवा[20-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: विश्व मच्छर दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने ली शपथ, जिले में जीरो लार्वा अभियान जारी

    विश्व मच्छर दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने ली शपथ, जिले में जीरो लार्वा अभियान जारी
    शहर   - आगर मालवा[20-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: दिव्यांग बच्चों के लिए स्थापित मिनी जिम एवं थैरेपी सेंटर का कलेक्टर ने किया शुभारंभ

    शहर:
    शहर   - नीमच[20-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: दिव्यांग बच्चों के लिए स्थापित मिनी जिम एवं थैरेपी सेंटर का कलेक्टर ने किया शुभारंभ

    दिव्यांग बच्चों के लिए स्थापित मिनी जिम एवं थैरेपी सेंटर का कलेक्टर ने किया शुभारंभ
    शहर   - नीमच[20-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश में संचार क्रांति की देन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देन हैं : राजेश जैन

    देश में संचार क्रांति की देन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देन हैं :
    शहर   - नीमच[20-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश में संचार क्रांति की देन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देन हैं : राजेश जैन

     राजेश जैन
    शहर   - नीमच[20-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: मलेरिया की रोकथाम के लिए प्रभावित ग्रामों में कीटनाशक दवा का छिड़काव शुरू

    शहर:
    शहर   - नीमच[19-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: मलेरिया की रोकथाम के लिए प्रभावित ग्रामों में कीटनाशक दवा का छिड़काव शुरू

    मलेरिया की रोकथाम के लिए प्रभावित ग्रामों में कीटनाशक दवा का छिड़काव शुरू
    शहर   - नीमच[19-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: कलेक्टर की अनुशंसा पर आयुक्त ने शिक्षक को किया निलंबित

    शहर:
    शहर   - नीमच[19-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: कलेक्टर की अनुशंसा पर आयुक्त ने शिक्षक को किया निलंबित

    कलेक्टर की अनुशंसा पर आयुक्त ने शिक्षक को किया निलंबित
    शहर   - नीमच[19-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: स्थानीय एवं प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसरों के लिए करेंगी चयन

    शहर:
    शहर   - नीमच[19-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: स्थानीय एवं प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसरों के लिए करेंगी चयन

    स्थानीय एवं प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसरों के लिए करेंगी चयन
    शहर   - नीमच[19-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: सर्प-दंश से बचाव के लिए जिले में व्यापक जागरूकता और त्वरित उपचार व्यवस्था के निर्देश

    शहर:
    शहर   - नीमच[19-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: सर्प-दंश से बचाव के लिए जिले में व्यापक जागरूकता और त्वरित उपचार व्यवस्था के निर्देश

    सर्प-दंश से बचाव के लिए जिले में व्यापक जागरूकता और त्वरित उपचार व्यवस्था के निर्देश
    शहर   - नीमच[19-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: जिले के सभी न्यायालयों में 12 सितंबर कोनेशनल लोक अदालत का आयोजन

    शहर:
    शहर   - आगर मालवा[19-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: जिले के सभी न्यायालयों में 12 सितंबर कोनेशनल लोक अदालत का आयोजन

    जिले के सभी न्यायालयों में 12 सितंबर कोनेशनल लोक अदालत का आयोजन
    शहर   - आगर मालवा[19-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: उत्कृष्ट विद्यालय में नालसा जागृति योजना तहत विधिक जागरूकता शिविर संपन्न

    शहर:
    शहर   - आगर मालवा[19-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: उत्कृष्ट विद्यालय में नालसा जागृति योजना तहत विधिक जागरूकता शिविर संपन्न

    उत्कृष्ट विद्यालय में नालसा जागृति योजना तहत विधिक जागरूकता शिविर संपन्न
    शहर   - आगर मालवा[19-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती पर 20 अगस्त को कलश वंदन एवं पवित्र कलश वितरण कार्यक्रम

    शहर:
    शहर   - नीमच[19-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती पर 20 अगस्त को कलश वंदन एवं पवित्र कलश वितरण कार्यक्रम

    संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती पर 20 अगस्त को कलश वंदन एवं पवित्र कलश वितरण कार्यक्रम
    शहर   - नीमच[19-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • LoginLogin