![]() ![]() ![]() ![]()
|
आगर-मालवा । संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा कलश यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। जिला संयोजक जनजातिय कार्य आगर श्री शेखर उइके ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 20 अगस्त 2026, गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे से नवीन मांगलिक भवन, कम्पनी गार्डन, आगर-मालवा में कलश वंदन एवं पवित्र कलश वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने ने समस्त जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं जिले की जनता से कार्यक्रम में उपस्थित होकर संत शिरोमणि श्री रविदास जी के आदर्शों एवं शिक्षाओं को स्मरण करने की अपील की है। |