• होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
× Avatar
Forgot password?
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
  • शहर : आठ घंटे चली एसपी की मैराथन अपराध समीक्षा बैठक, लापरवाही पर थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी

    HEMANT GUPTA   - नीमच
    शहर
    शहर   - नीमच[08-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • महिला अपराधों में संवेदनशीलता, साइबर फ्रॉड पर तत्काल कार्रवाई और आमजन से सद्व्यवहार के निर्देश

    नीमच । पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों की सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक करीब आठ घंटे चली मैराथन अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले में दर्ज अपराधों, लंबित प्रकरणों, महिला एवं बाल अपराध, साइबर फ्रॉड, मादक पदार्थ तस्करी, संपत्ति संबंधी अपराधों सहित कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

    अपराधों के निराकरण की धीमी गति पर एसपी श्री व्यास ने कुछ थाना प्रभारियों के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए कड़ी चेतावनी दी और लंबित मामलों का समय-सीमा में निराकरण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

    महिला एवं बालिका सुरक्षा को प्राथमिकता

    एसपी श्री व्यास ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में पुलिस को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करना होगा। सभी थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर ‘सृजन संवाद योजना’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

    पूर्व में किसी घटना का शिकार हुई महिलाओं एवं बालिकाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए ‘सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित करने तथा महिला संबंधी अपराधों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

    साइबर फ्रॉड की शिकायत मिलते ही हो तत्काल कार्रवाई

    पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक थाने में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क को प्रभावी रूप से संचालित करने पर जोर देते हुए कहा कि साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायत प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई की जाए।

    साइबर ठगी के पीड़ितों की राशि वापस दिलाने तथा होल्ड बैंक खातों से संबंधित पोर्टल एमआरएम एवं जीआरएम पर प्राप्त शिकायतों का भी निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    नशे के कारोबार पर सख्ती, आदतन अपराधियों पर कार्रवाई

    एनडीपीएस एक्ट के मामलों में पूरी पारदर्शिता बरतने और प्रत्येक कार्रवाई की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को अनिवार्य रूप से देने के निर्देश दिए गए। मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सफेमा एवं पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया।

    आदतन अपराधियों के रिकॉर्ड के आधार पर जिला बदर एवं रासुका की कार्रवाई करने तथा थाना क्षेत्रों में सक्रिय गुंडों-बदमाशों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

    गुम बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी पर विशेष जोर

    लंबित गुम बालक-बालिकाओं की सकुशल दस्तयाबी के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने, लंबित अपराध, मर्ग एवं चालान का शीघ्र निराकरण करने तथा स्थाई, फरारी एवं गिरफ्तारी वारंटों की अधिक से अधिक तामिली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    संपत्ति संबंधी अपराधों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ मश्रुका बरामद करने तथा चिन्हित अपराधों में आरोपियों की जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया।

    आमजन से सद्व्यवहार—एसपी ने दिया स्पष्ट संदेश

    एसपी श्री व्यास ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि थाने या चौकी पर आने वाले फरियादियों के साथ सद्व्यवहार किया जाए। उनकी समस्याओं को शांतिपूर्वक सुना जाए और नियमानुसार त्वरित निराकरण किया जाए।

    वाहन चेकिंग के दौरान भी आम जनता के साथ शालीनता एवं सद्व्यवहार रखने के निर्देश दिए गए।

    रात्रि गश्त बढ़ाने और त्योहारों पर सतर्कता के निर्देश

    जिले में चोरी की घटनाओं को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रात्रि पेट्रोलिंग एवं गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। आगामी त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक पुलिस बल तैनात करने और कानून-व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया।

    शराब पीकर वाहन चलाने वाले, काली फिल्म लगे वाहनों, बिना नंबर के वाहनों, तीन सवारी तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

    तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर जोर

    थाना प्रभारियों को नफीस एप्लीकेशन, आईसीजेएस, क्राईमेक एवं ई-साक्ष्य एप का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। भूमि संबंधी मामलों में संबंधित विभागों से समन्वय कर गंभीर अपराधों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने को कहा गया।

    साम्प्रदायिक घटनाओं की जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम एवं वरिष्ठ अधिकारियों को देने तथा गौवंश तस्करी एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए।

    बैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

    अपराध समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद श्री हर्ष राठौर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा श्रीमती शाबेरा अंसारी, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा श्रीमती निकीता सिंह, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुश्री दिव्या चन्द्रवंशी सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की संबंधित शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।

    Hemant Gupta : 8959884334, 8959059983

  • शहर : आठ घंटे चली एसपी की मैराथन अपराध समीक्षा बैठक, लापरवाही पर थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी

    HEMANT GUPTA   - नीमच
    शहर
    शहर   - नीमच[08-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

    महिला अपराधों में संवेदनशीलता, साइबर फ्रॉड पर तत्काल कार्रवाई और आमजन से सद्व्यवहार के निर्देश

  • शहर: मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिव

    शहर:
    शहर   - आगर मालवा[08-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिव

    मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिव
    शहर   - आगर मालवा[08-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: आठ घंटे चली एसपी की मैराथन अपराध समीक्षा बैठक, लापरवाही पर थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी

    शहर:
    शहर   - नीमच[08-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: आठ घंटे चली एसपी की मैराथन अपराध समीक्षा बैठक, लापरवाही पर थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी

    आठ घंटे चली एसपी की मैराथन अपराध समीक्षा बैठक, लापरवाही पर थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी
    शहर   - नीमच[08-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: वर्षों से विवादित खाली पड़े बेशकीमती भूखंड की सफाई करवाकर नगर परिषद ने लिया कब्जे में

    वर्षों से विवादित खाली पड़े बेशकीमती भूखंड की सफाई करवाकर नगर परिषद ने लिया कब्जे में
    शहर   - नीमच[08-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: कुकड़ेश्वर में कल गूंजेगा पत्रकारिता का महासंगम.....एआईजे का भव्य पत्रकार महासमागम एवं सम्मान समारोह 9 अगस्त को, नीमच-मंदसौर सहित प्रदेशभर से जुटेंगे पत्रकार

    कुकड़ेश्वर में कल गूंजेगा पत्रकारिता का महासंगम.....एआईजे का भव्य पत्रकार महासमागम एवं सम्मान समारोह 9 अगस्त को, नीमच-मंदसौर सहित प्रदेशभर से जुटेंगे पत्रकार
    शहर   - नीमच[08-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी बच्चों को दी जा रही शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता

    शहर:
    शहर   - नीमच[07-08-2026]

    कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी बच्चों को दी जा रही शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता
    शहर   - नीमच[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • सवालों के घेरे में कार्रवाई: एक ही दुकान पर क्यों चली खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई?

    सवालों के घेरे में कार्रवाई:
    शहर   - नीमच[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • सवालों के घेरे में कार्रवाई: एक ही दुकान पर क्यों चली खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई?

     एक ही दुकान पर क्यों चली खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई?
    शहर   - नीमच[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: नगरीय प्रशासन विकास विभाग के संयुक्त संचालक पहुंचे नीमच, नपा कार्यालय का निरीक्षण कर पौधारोपण भी किया

    नगरीय प्रशासन विकास विभाग के संयुक्त संचालक पहुंचे नीमच, नपा कार्यालय का निरीक्षण कर पौधारोपण भी किया
    शहर   - नीमच[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: तनोडिया में संपन्न हुआ आगर जिले का पहला जनविश्वास शिविर....72 समस्याओं का मौके पर निराकरण....युवा संगम रोजगार मेले में 280 से अधिक पंजीयन

    शहर:
    शहर   - आगर मालवा[07-08-2026]

    तनोडिया में संपन्न हुआ आगर जिले का पहला जनविश्वास शिविर....72 समस्याओं का मौके पर निराकरण....युवा संगम रोजगार मेले में 280 से अधिक पंजीयन
    शहर   - आगर मालवा[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • मितव्ययिता का संदेश: कलेक्टर एवं एसपी बस में सवार होकर पहुंचे जनविश्वास शिविर

    मितव्ययिता का संदेश:
    शहर   - आगर मालवा[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • मितव्ययिता का संदेश: कलेक्टर एवं एसपी बस में सवार होकर पहुंचे जनविश्वास शिविर

     कलेक्टर एवं एसपी बस में सवार होकर पहुंचे जनविश्वास शिविर
    शहर   - आगर मालवा[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: कलेक्टर एवं एसपी ने नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर परिसर का किया निरीक्षण.....श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश

    कलेक्टर एवं एसपी ने नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर परिसर का किया निरीक्षण.....श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश
    शहर   - आगर मालवा[07-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: बिना खाद्य अनुज्ञप्ति के खाद्य व्यवसाय संचालित करने पर प्रकरण दर्ज

    शहर:
    शहर   - नीमच[06-08-2026]

    बिना खाद्य अनुज्ञप्ति के खाद्य व्यवसाय संचालित करने पर प्रकरण दर्ज
    शहर   - नीमच[06-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
    शहर   - नीमच[06-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: नीमच में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ कल 7 को मनासा से

    नीमच में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ कल 7 को मनासा से
    शहर   - नीमच[06-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: जिला न्यायालय नीमच में चिकित्सा कक्ष का किया गया शुभारंभ....न्यायालय परिसर में ही मिलेगी प्राथमिक उपचार की सुविधा

    जिला न्यायालय नीमच में चिकित्सा कक्ष का किया गया शुभारंभ....न्यायालय परिसर में ही मिलेगी प्राथमिक उपचार की सुविधा
    शहर   - नीमच[06-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: एफआईआर दर्ज कराने भटक रही दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती युवती....

    शहर:
    शहर   - इंदौर[06-08-2026]

    एफआईआर दर्ज कराने भटक रही दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती युवती....
    शहर   - इंदौर[06-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • LoginLogin