|
|
जबलपुर जिले में एक दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती युवती को आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिये पुलिस थाने के चक्कर लगाने पड़ रहे है। मीडिया अनुसार आरोपी युवक द्वारा युवती को प्रेमजाल में फंसाकर युवती को भगाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दैहिक शोषण किया। इसके बाद युवती के गर्भवती होने के बाद उसे घर से भगा दिया। युवती ने पुलिस थाने में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करने पहुंची, लेकिन पीडित की एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, जबलपुर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक सप्ताह में मांगा है। |