|
|
जबलपुर जिले के बरगी क्षेत्र के ग्राम चौथई में विगत चार माह से तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों को डर के साय में रहना पड़ रहा है। तेंदुआ ने कई पालतू मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही पूरा गांव सुनसान हो जाता है और लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल नहीं पा रहे है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने डीएफओ, जबलपुर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |