|
|
नीमच/जावद : मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नीमच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जावद थाना अंतर्गत पुलिस चौकी नयागांव ने सांगवान ट्रेवल्स की बस में सफर कर रहे 7 आरोपियों को 65 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद डोडाचूरा 6 अलग-अलग बैगों में भरकर ले जाया जा रहा था। यह कार्रवाई 1 अगस्त 2026 की रात नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन हाईवे स्थित नयागांव टोल नाके पर विश्वसनीय मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान सांगवान ट्रेवल्स की बस (एमपी-44-ZF-4005) की तलाशी लेने पर डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रहने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 65 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया। सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, एसडीओपी जावद श्री हर्ष राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोजसिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस चौकी प्रभारी राजेन्द्रसिंह सिसौदिया एवं उनकी टीम ने अंजाम दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद डोडाचूरा की सप्लाई कहां से हुई और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। इस सफल कार्रवाई में नयागांव पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही। |