|
|
आगर-मालवा : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के "मेरा युवा भारत - MY Bharat" के तहत "विकसित भारत के लिए युवा संकल्प अभियान" के तहत पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। आगर, बड़ोद एवं नलखेड़ा विधानसभा के शासकीय विद्यालयों में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के 300 से अधिक युवाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के "वंदे मातरम्" संदेश से प्रेरित होकर 10 लाख पुष्प अर्पित कर "संकल्प एवं युवा" की शपथ ली गई। कार्यक्रम में नई दिल्ली से केंद्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मांडाविया ने भी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। साथ ही भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, खेलमंत्री श्री विश्वास सारंग एवं देवास से देवास शाजापुर सांसद श्री महेन्द्रसिंह सोलंकी ने भी वर्चुअल जुड़कर कार्यक्रम मे सहभागिता की। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी श्री तोताराम मीना, विद्यालय स्टाफ एवं मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। अंत में युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अधिकारियों ने युवाओं को राष्ट्रभक्ति की शपथ दिलवाई इस अवसर पर जिले के समस्त विद्यालयों ने कार्यक्रम में भी अपनी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी श्री तोताराम मीना, श्री नमन सिन्हा, वरिष्ठ जिला युवा समन्वयक श्री राजा भैय्या, श्री जितेंद्र माली उपस्थित थे। यह जानकारी एवं फोटो जिला युवा अधिकारी श्री तोताराम मीना ने दिए है। |