|
|
चीताखेड़ा । विद्युत वितरण कंपनी द्वारा विगत कई दिनों से दिन और रात में कभी लोड सेंटिंग तो कभी मेंटेनेंस तो कभी तार तो कभी खंभा टूटने के नाम पर कभी घोषित तो कभी अघोषित रूप से बेवजह अंधाधुंध बिजली कटौती की जा रही है। और अधिक तर कटौती भी ऐसे समय की जा रही है कि दिन भर किसान, मजदूर खेतों से अपने नित्य कार्य से थक-हारकर जब घर आता है तो गुप अंधेरा छाया रहता है। विद्युत वितरण कंपनी के प्रति किसान, मजदूर और हर आमजन में भारी आक्रोश है। इसी मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने लिखित में जीरन कनिष्ठ अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा। उल्लेखनीय है कि विद्युत वितरण कंपनी द्वारा इन दिनों विद्युत कटौती करने की सारी सीमाएं पार कर चुकी है इधर बारिश का मौसम है और जानलेवा जहरीले जानवर इधर -उधर रेंगते हुए दिखाई देते हैं। जिससे ग्रामीणों में जहरीले जानवरों का भय और बिजली कंपनी के चलते रवैए की खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। इसी को लेकर सोमवार को जीरन क्षेत्र के ग्रामीणों ने किसान नेता मोहनसिंह जाट के नेतृत्व में जीरन विद्युत वितरण कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया गया और जीरन कनिष्ठ अभियंता के नाम बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित हेतु लिखित रूप से हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन प्रेषित किया। जिससे बताया गया है कि अगर शीघ्र ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन की राह अपनानी पड़ेगी। देवेंद्र सिंह जाट, भारत सिंह जाट, महेंद्र प्रताप सिंह, संदीप चौधरी, सत्यनारायण जाट, धर्मेंद्र सिंह जाट, विशाल जाट, आकाश बैरागी, गजेंद्र जैन, नरेंद्र मीना,दीपक मीना,संदीप मीना, बोत लाल मीना, रमेश गुर्जर, रमेश मीणा, शुभम चौधरी, गौरव जैन सहित हरवार, अरनिया बोराना, फोफलिया, रायनखेड़ा आदि ग्रामों के वरिष्ठ ग्रामीण मौजूद थे। बिजली कंपनी जीरन सुपर वाइजर राहुल वर्मा ने आश्वासन देते हुए कहा कि मैं इस ज्ञापन को हमारे अधिकारियों तक पहुंचाऊंगा। हमारा प्रयास रहेगा कि बिजली व्यवस्था में सुधार होगा। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |