|
|
आगर-मालवा : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), आगर-मालवा द्वारा बड़ौद विकासखंड के ग्राम ढोढरी में आयोजित 14 दिवसीय "रचनात्मक आभूषण उद्यमी” प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है प्रबंधक, आजीविका मिशन (MPSRLM) श्री संजय सक्सेना, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री श्रीकांत सक्सेना एवं प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक श्री अजय शंकर सिंह ने शुक्रवार को प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनके सीखने के अनुभवों एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता की जानकारी ली। अंत में अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाने एवं आत्मविश्वास के साथ स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। |