|
|
सफलता की कहानी आगर-मालवा : जिले की नलखेड़ा तहसील के ग्राम भैंसौदा, निवासी श्री संदीप पाटीदार, उम्र 33 वर्ष ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर अपना कृषि सेवा केन्द्र स्थापित किया है। पूंजी और संसाधनों की कमी के कारण वे अपना व्यवसाय शुरू नहीं कर पा रहे थे। श्री पाटीदार को जब इस योजना की जानकारी मिली तो, उन्होंने "माँ उमिया कृषि सेवा केन्द्र" के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। केनरा बैंक नलखेड़ा द्वारा ऋण प्रकरण स्वीकृत कर 2.00 लाख रुपये की राशि प्रदान की, इससे उन्होंने कृषि सेवा केन्द्र प्रारंभ किया, जिसमें वर्तमान में 02 लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। संदीप पाटीदार ने बताया कि इस योजना के सहयोग से वे आत्मनिर्भर बने हैं, और अपना व्यवसाय सफलतापूर्वक चला रहे हैं। उन्होंने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। |