भीलवाड़ा : स्टेट फेडरेशन ऑफ़ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली व मिसेज जया चौहान (फैशन आइकन) ने एक दिवसीय अजमेर प्रवास के दौरान अजमेर शहर के सबसे बड़े हॉस्पिटल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में जवाहर फाउंडेशन द्वारा संचालित स्वाभिमान भोज रसोई का अवलोकन किया।
जेएलन परिसर में संचालित स्वाभिमान भोज रसोई में प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली व जया चौहान (फैशन आईकॉन) के पहुंचने पर संचालक हेमराज सिसोदिया के नेतृत्व में उपस्थित कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेटकर उनकी आगवानी करते हुए उनका स्वागत सम्मान किया। तत्पश्चात माली एवं चौहान ने रसोई का अवलोकन करने के बाद खाने का स्वाद भी लिया ततपश्चात वहां उपस्थित भोजन कर रहे हैं लोगों से बातचीत कर खाने और सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को सेवा सम्मान एवं समर्पण के साथ जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता करनी चाहिए उन्होंने कहा कि स्वाभिमान भोज रसोई सामाजिक समरसता और करुणा का प्रतीक है, जहां समाज का कोई भी व्यक्ति भूख से मुक्ति के लिए सम्मान के साथ भोजन प्राप्त करता है। यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, जो जवाहर फाउंडेशन द्वारा इस हॉस्पिटल में दी जा रही है। इस अवसर पर मिसेज़ जया चौहान (फैशन आइकन) ने जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक रीजू झुनझुनवाला का भी आभार जताते हुए धन्यवाद दिया और जवाहर फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जमकर प्रशंसा भी की।
रिपोर्ट : राजकुमार गोयल
स्वाभिमान भोज रसोई सामाजिक समरसता और करुणा का प्रतीक है : माली