|
|
डूंगरपुर : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में जल संरक्षण कार्यो के लिए भामाशाह ने आगे बढ़ते हुए सहभागी बनते हुए सहयोग प्रदान करने के लिए हाथ आगे बढ़ायें है। जिला कलक्टर देशलदान की अध्यक्षता में जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित सीएसआर कार्यशाला में शहर के उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यशाला में भामाशाह उद्यमी डूंगर लाल पटेल मेवाड़ डेयरी, राम सिंह जोधपुर मिष्ठान भंडार, गटुसिंह अनुश्री पेट्रोल पंप एवं डॉ गोविंद पटेल ने 51-51 हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान करने की घोषणा की है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर ने आह्वान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान डूंगरपुर जिले में जन अभियान बने तथा आमजन इस अभियान में मन से जुड़ते हुए सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि जल, जमीन प्रकृति को संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है ताकि हम आने वाली पीढियां को शुद्ध जल और वातावरण दे सकें। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और सभ्यता में सदैव से प्रकृति के साथ सामंजस्य की प्रवृत्ति रही है, ऐसे में जल और प्रकृति को सुरक्षित कर रखने के लिए आमजन को आगे आना होगा तथा मन से जुड़कर सहयोग की भावना को हमारे व्यवहार में लाना होगा ताकि यह अभियान जन आंदोलन बन सकें। कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष लघु उद्योग भारती राजस्थान योगेद्र कुमार शर्मा ने सुझाव दिए। उन्होंने लघु उद्योग भारती राजस्थान के तत्वाधान में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करने का प्रयास करने की बात कही। कार्यशाला में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लघु उद्योग भारती हंसमुख पंडया ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी सामुहिक प्रयास से इस अभियान में सहभागी बनेंगे और यह प्रयास करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा आम व्यक्ति इस अभियान से जुड़ सकें। कार्यशाला के दौरान उपस्थित अन्य उद्यमियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सुझाव भी दिए। कार्यशाला के प्रारंभ में कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने अभियान के उद्देश्य प्रकाश डाला तथा सीएसआर में आर्थिक सहयोग के अतिरिक्त किस तरह से योगदान प्रदान किया जा सकता है तथा जिला स्तर पर एकत्रित होने वाली राशि का उपयोग जल संरक्षण के कार्यों में किस प्रकार किया जाता है,उसकी विस्तार से जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर अधिशासी अभियंता वाटरशेड संदीप पंडया ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जल स्रोतों की उपलब्धता, भूजल के दोहन की स्थिति, अभियान की आवश्यकता, महत्व, जल संरक्षण, गत वर्ष के कार्यों के पश्चात भूजल स्तर में वृद्धि, विभाग द्वारा जल संरक्षण के लिए करवाए जा रहें कार्यों, कर्मभूमि से मातृभूमि, हरियालो राजस्थान, स्वच्छता मिशन अभियानों, सीएसआर की उपयोगिता आदि के बारें में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। कार्यशाला के दौरान अधीक्षण अभियंता वाटरशेड मूलाराम सोलंकी तथा उद्योग विभाग महाप्रबंधक भगवान दास ने गत वर्ष की जानकारी देते हुए सभी जन से अभियान में अहम योगदान देने की अपील की। इस अवसर पर जिला कलक्टर देशलदान ने सभी को जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त एवं प्रकृति संरक्षण का संकल्प भी दिलवाया। कार्यशाला में गटुसिंह अनुश्री पेट्रोल पंप, रोबिन सिंह कटकेश्वर पेट्रोल पंप, रौनक यादव हमराही इंडस्ट्री, रामसिंह जोधपुर मिष्ठान भंडार, डूंगरलाल पटेल मेवाड़ डेयरी, बाबूलाल मेवाड़ डेयरी, अशोक नेहरा मेवाड़ डेयरी, शंकरलाल जैन महावीर पैकेजिंग, अध्यक्ष लघु भारती इकाई डूंगरपुर अरुण कुमार, यशपाल जैन यशफर्टिलाइजर्स , राजेंद्र शर्मा राजमेट रियल , कन्हैया लाल इंडस्ट्री रीको आसपुर, राजकुमार रीको इंडस्ट्री आसपुर, डूंगर लाल लबाना बिछीवाड़ा, देवेंद्र सुथार विजयलक्ष्मी माल मिल, शैलेंद्र तंबोली अभय आई क्लिनिक, नरवीर सिंह भाटी श्रीनाथ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जिला स्तरीय अधिकारी, उद्यमी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहें। रिपोर्ट : भरत पंड्या (डुंगरपुर ) |