रतलाम / सैलाना
नगर के आस्था केंद्र प्रसिद्ध कालिका माता मंदिर में चोरी का सामान चोरी की वारदात का सैलाना पुलिस ने महज 16 से 17 घंटे के भीतर खुलासा कर शानदार सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया।
जानकारी अनुसार 10 मई 2026 की रात अज्ञात बदमाशों ने कालिका माता मंदिर के साइड वाले दरवाजे का ताला तोड़कर मंदिर में घुसने का प्रयास किया। बदमाश दानपात्र ले जाने की कोशिश कर रहे थे, वहीं मंदिर परिसर से एक पानी की मोटर एवं एक एम्प्लीफायर चोरी कर ले गए। घटना के दौरान पुलिस गश्ती वाहन की हलचल देखकर आरोपी दानपात्र छोड़कर फरार हो गए थे।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की। उनके निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक शंकर सिंह शक्तावत, प्रधान आरक्षक संदीप भदोरिया, आरक्षक तूफान भूरिया एवं आरक्षक फकीरचंद सोलंकी ने लगातार क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।
पुलिस को पिपलोदा फंटा बायपास क्षेत्र में संदिग्धों की सूचना मिली, जिस पर टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विजय पिता बसा मईड़ा निवासी नवलखा सैलाना तथा दिनेश पिता धन्नालाल मईड़ा निवासी मकोड़िया रुण्डी बताया।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई पानी की मोटर एवं एम्प्लीफायर मंदिर के पीछे छिपाए स्थान से बरामद कर लिया। सैलाना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की नगरवासियों एवं मंदिर समिति ने सराहना की है। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
Crime reporter Jitendra Kumawat