पूर्व जिलाध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व को लिखा पत्र शहीद कार्यकर्ताओं के परिवारों के लिए पेंशन और शिक्षा की उठाई आवाज
रतलाम
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता प्रदेश की शानदार सफलता के बाद अब उन कार्यकर्ताओं के बलिदान को सम्मान दिलाने की मुहिम शुरू हो गई है जिन्होंने संघर्ष के दौरान अपनी जान गंवाई भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान उज्जैन जिला प्रभारी बजरंग पुरोहित ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को पत्र लिखकर बलिदान सम्मान निधि योजना शुरू करने का महत्वपूर्ण सुझाव दिया है
पुरोहित ने यह पत्र प्रदेशाध्यक्ष व संगठन महामंत्री के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रेषित किया है उन्होंने जोर देकर कहा कि बंगाल की जीत केवल एक चुनावी जीत नहीं बल्कि उन हजारों कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में विचारधारा की अलख जगाए रखी
बजरंग पुरोहित ने पत्र में बलिदान सम्मान निधि के स्वरूप को लेकर मुख्य बिंदु सुझाए हैं
मंडल स्तर पर उन सभी कार्यकर्ताओं की प्रामाणिक सूची बनाई जाए जिन्होंने राजनीतिक हिंसा में प्राण न्याछावर किए शहीद कार्यकर्ताओं के आश्रित परिवारों के लिए सम्मानजनक मासिक पेंशन की स्थायी व्यवस्था हो
शिक्षा व स्वास्थ्य मृतक कार्यकर्ताओं के बच्चों की पढ़ाई परिजनों के उपचार और उनके पुनर्वास के लिए विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाए
बलिदानियों की याद में प्रत्येक जिले में शिलालेख या स्मारक स्थापित किए जाएं ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके संघर्ष से प्रेरणा ले सकें
आपातकाल के संघर्ष का दिया हवाला स्वयं मीसाबंदी रहे बजरंग पुरोहित ने पत्र में अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुए 1975 के आपातकाल का जिक्र किया उन्होंने बताया कि मात्र 17 वर्ष की अल्पायु में उन्होंने 16 माह जेल में बिताए थे
एक लोकतंत्र सेनानी होने के नाते मैं भली भांति समझता हूँ कि विचारधारा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले कार्यकर्ता के परिवार को किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है बंगाल में खिला कमल उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब उनके पीछे छूटे परिवार स्वयं को सुरक्षित और गौरवान्वित महसूस करेंगे
बजरंग पुरोहित पूर्व जिलाध्यक्ष (भाजपा)
पुरोहित की इस पहल को संगठन के भीतर कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने वाला एक बड़ा कदम माना जा रहा है अब देखना यह है कि शीर्ष नेतृत्व इस सुझाव पर क्या निर्णय लेता है
लेवेन्द्र सिह शेखावत पप्पू भैया रतलाम जिला ब्युरो चीफ SSE NEWS 9926340080