|
चीताखेड़ा - धामनिया से जीरन -चीताखेड़ा व्हाया मल्हारगढ़ तक 36 किलोमीटर लंबी टू सड़क सड़क निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।जब चीताखेड़ा की जनता को जानकारी मिली है कि स्वीकृत सड़क निर्माण स्टीमेंट में चीताखेड़ा गांव में डिवाइडर निर्माण कार्य शामिल नहीं है। फिर कुछ जागरूक लोगों ने डिवाइडर बनवाने की कवायद शुरू की। चीताखेड़ा में सड़क की चौड़ाई निगल रहे अतिक्रमण और यातायात घेरकर खड़े खुद दुकानदार और दुकानों पर खरीदी करने वाले ग्राहकों के वाहनों पर गांव की सरकार की नजर नहीं है। विगत 25 सालों पूर्व बनी सड़क योजना में भी डिवाइडर स्वीकृति नहीं थी, लेकिन बुनियादी बाधाएं आज भी गंभीर रूप से बरकरार है। डिवाइडर बनने से सड़क दो हिस्सों में बंट जाएंगी, लेकिन जब दोनों तरफ पार्किंग और बसों का कब्जा रहेगा तो वाहन निकलेंगे कैसे? यातायात व्यवस्था बेहतर की यह कवायद कहीं सड़क को और संकरा कर जाम की नई वजह तो नहीं बन जाएंगी। ज्ञात रहे कि ऐसे मार्ग पर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए डिवाइडर और पर्याप्त सड़क चौड़ाई जरुरी है, लेकिन ग्राम सरकार ने अतिक्रमण और पार्कींग की समस्या का स्थाई समाधान किए बिना डिवाइडर निर्माण कार्य असंभव है। *सड़क पर दुकानदारों का कब्जा, पार्किंग के लिए भी नहीं जगह*- इस मार्ग की दूसरी बड़ी समस्या खुद दुकानदारों के वाहन और उन्हीं के ग्राहकों के वाहनों का जमावड़ा है।आवरी माताजी चौराहे से लेकर राजीव कालोनी तक निजी वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं।ऐसे में सड़क का उपयोग आवागमन से ज्यादा पार्किंग के लिए होता नजर आता है।अब इसी सीमित जगह पर डिवाइडर बनाया जाना है।सवाल यह उठता है कि डिवाइडर के बाद वाहनों को खड़ा करने और गुजरने वाले वाहनों के लिए जगह कहां बचेगी। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |