|
आगर-मालवा : मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डी.एस. चौहान के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री सुरेंद्र सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में न्यायोत्सव अभियान के तहत बुधवार को उड़ान पुष्पा कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सचिव श्री सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने बच्चों और शिक्षकगणों को नालसा मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना के बारे में सरल और सहज शब्दों में बताया । इस योजना के तहत मानसिक रूप से बीमार या बौद्धिक रूप से असक्षम व्यक्तियों को निःशुल्क, संवेदनशील और सुलभ कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री प्रियंका चौहान ने बच्चों को बाल कल्याण समिति, बाल देखभाल, पॉक्सो अधिनियम, बाल न्यायालय के संबंध में जानकारी दी ।बच्चों को कानूनी समस्या के बारे में जागरूक किया एवं उनकी समस्याएं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जिला न्यायाधीश श्री सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने सुनी । कार्यक्रम में श्रीमती अनीता राठौर, माइकल सर, शिफा खान, फिजियोथेरेपिस्ट टेरेस सिस्टर, रेशम बाई एवं पीएलवी प्रीति खंडेलवाल मौजूद थी। इसके उपरांत बुधवार को ही निशक्त बालक छात्रावास, आगर-मालवा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें श्री निलेश झांसिया सामाजिक न्याय विभाग ने बालकों को उनके अधिकारों की जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगर-मालवा की पीएलवी प्रीति खंडेलवाल ने बालकों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में दिव्यांग बालक एवं कर्मचारीगण, डेविड वर्मा, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। |