|
सांसद सुधीर गुप्ता बोले – भाजपा जोड़ने का काम करती है, अटल जी के सपनों को साकार कर रही सरकार नीमच। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर नीमच के वार्ड क्रमांक 14 स्थित प्राइवेट बस स्टैंड क्षेत्र को नवीन पुलिया ‘अटल सेतु’ की सौगात मिली। रविवार, 1 नवंबर को सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा सहित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नवनिर्मित पुलिया का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि अटल जी ने सड़कों और नदियों को जोड़ने का जो सपना देखा था, उसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव साकार कर रहे हैं। अटल सेतु इसी संकल्प का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भाजपा जोड़ने का काम करती है और इसी विचार के साथ देश, प्रदेश एवं नीमच विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। संकल्प से ही होता है विकास – विधायक परिहार विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि विकास वही करते हैं, जिनके पास संकल्प होता है। जनता से किए गए वादों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जा रहा है। संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की नई इबारत लिखी जा रही है। विकास कार्यों से बदली नीमच की तस्वीर – नपाध्यक्ष चोपड़ा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने कहा कि नगर पालिका बिना किसी भेदभाव के शहर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है। चौड़ी सड़कें, डामरीकरण, नाली निर्माण, सीसी रोड, बगीचों का कायाकल्प और पुलिया निर्माण जैसे कार्य शहर के विकास की तस्वीर बदल रहे हैं। उन्होंने बताया कि 1 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से अटल सेतु का निर्माण मात्र छह माह में पूरा कर जनता को समर्पित किया गया है, जो कार्यों के प्रति जवाबदेही को दर्शाता है। सरस्वती पूजन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। स्वागत भाषण वार्ड पार्षद श्रीमती किरण शर्मा ने दिया। इसके पश्चात श्री दारा सिंह यादव, लोक निर्माण सभापति श्री मनोहर मोटवानी, नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार एवं सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री दारा सिंह यादव, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना करण सिंह परमाल, नपा सभापति श्री मनोहर मोटवानी, श्रीमती छाया जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री संतोष चोपड़ा, श्री नीलेश पाटीदार, श्री सुनील कटारिया, श्री आदित्य मालू, श्रीमती हेमलता धाकड़, पार्षद श्रीमती किरण शर्मा, श्री धनसिंह केथवास, श्री अशोक जोशी, श्री दुर्गेश शर्मा, श्री अनिल माली सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री विजय बाफना ने किया तथा आभार श्री दुर्गेश शर्मा ने व्यक्त किया। अंत में अतिथियों ने फीता खोलकर एवं अनावरण पट्टिका से पर्दा हटाकर अटल सेतु का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। |