|
अक्टूबर माह का राशन शेष पात्र परिवार माह की अंतिम तिथि तक अनिवार्य रूप से प्राप्त करें नीमच : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत अक्टूबर 2026 माह का राशन वितरण माह की अंतिम तिथि तक किया जाना है। जिले में अक्टूबर माह के लिए कुल 1 लाख 49 हजार 137 पात्र परिवारों में से अब तक 1 लाख 21 हजार 588 परिवारों ने अपने हिस्से का राशन प्राप्त कर लिया है। वहीं, अभी भी 27 हजार 549 पात्र परिवारों द्वारा अक्टूबर माह का राशन प्राप्त किया जाना शेष है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने शेष पात्र परिवारों से अपील की है कि वे माह की अंतिम तिथि तक अपने नजदीकी शासकीय उचित मूल्य दुकान पर पहुंचकर अक्टूबर माह का राशन अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें। निर्धारित समय-सीमा में राशन प्राप्त कर पात्र परिवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत मिलने वाले खाद्यान्न का लाभ सुनिश्चित करें। |