|
आगर-मालवा । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नलखेड़ा आगमन पर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री एवं आगर-मालवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, राजगढ़-सुसनेर सांसद श्री रोडमल नागर, विधायक श्री माधव सिंह (मधु) गेहलोत, सुसनेर विधायक श्री भेरू सिंह बापू, श्री जयदीप पटेल, जिलाध्यक्ष श्री ओम मालवीय, पूर्व विधायक श्री राणा विक्रमसिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भैरू सिंह चौहान, श्री गोविंद सिंह बरखेड़ी, श्री चिंतामन राठौर, श्री दिलीप सकलेचा, श्री प्रेम यादव एवं श्री बाबूलाल यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान संभागायुक्त उज्जैन श्री आशीष सिंह, एडीजीपी श्री राकेश कुमार गुप्ता, कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। |