|
पंचायत उप निर्वाचन- 2026 आगर-मालवा : मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन भोपाल द्वारा जारी आदेशानुसार स्थानीय निर्वाचन के तहत् ग्राम पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु मतदान दिवस 29 सितम्बर 2026, मंगलवार को संबंधित निर्वाचन क्षैत्रों में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि 29 सितम्बर को केवल संबंधित निर्वाचन क्षैत्रों के लिये ही निगोशिएबल इन्स्टूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत् सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उल्लेखनीय है कि जिले की जनपद पंचायत नलखेड़ा के वार्ड क्रमांक 6 और 11 में 29 सितम्बर को मतदान होने से इन उप निर्वाचन क्षैत्रों में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। |