|
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी आगर-मालवा : शानू भेरिया, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, आगर-मालवा में सिविल इंजीनियरिंग की अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। वे मध्यप्रदेश के भानपुरा की एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं। शानू का चयन केंद्रीय शासन की प्रगति छात्रवृत्ति योजना में हुआ है, जिसके पश्चात उन्हें 50 हजार रूपए प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति प्राप्त हो रही है। इस आर्थिक सहयोग से उन्हें अपनी शिक्षा से जुड़े खर्चों को पूरा करने के साथ-साथ अपने कौशल को निखारने और नई क्षमताएं विकसित करने का अवसर मिल रहा है। छात्रवृत्ति ने उनकी आर्थिक चुनौतियों को कम करते हुए उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने और अपने सपनों को साकार करने का आत्मविश्वास दिया है। आज शानू सिविल इंजीनियरिंग की अंतिम वर्ष की छात्रा के रूप में आत्मविश्वास के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रही हैं। केंद्रीय शासन की प्रगति छात्रवृत्ति योजना तकनीकी शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं के लिये आर्थिक संबल के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने का सशक्त माध्यम बन रही है। |