|
सियासी विरासत की नई इबारत ननिहाल सिंगोली आगमन पर पलक-पावड़े बिछे चारभुजा परिसर और तिवारी आवास पर ब्राह्मण समाज व भाजपा नेताओं ने किया ऐतिहासिक स्वागत सिंगोली । मध्य प्रदेश और राजस्थान के राजनैतिक व सामाजिक रिश्तों में उस वक्त एक ऐतिहासिक और भावुक अध्याय जुड़ गया, जब राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की नवनिर्वाचित बिजौलिया नगर पालिका की प्रथम चेयरमैन स्नेहा तिवारी (तिवारी) चेयरमैन बनने के बाद पहली बार अपने ननिहाल सिंगोली पहुंचीं। उल्लेखनीय है कि बिजौलिया को नया नगर पालिका क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद यहाँ के इतिहास में प्रथम चेयरमैन बनने का ऐतिहासिक सौभाग्य स्नेहा तिवाड़ी को प्राप्त हुआ है।सिंगोली नगर परिषद के प्रथम चेयरमैन स्व. जगदीश जी तिवारी की दोहती (नातिन) स्नेहा तिवाड़ी का नगर में प्रवेश करते ही आम जनता, भाजपा नेताओं और प्रबुद्ध जनों ने ऐतिहासिक स्वागत-सत्कार किया। एक ही परिवार की दो पीढ़ियों द्वारा दो अलग-अलग राज्यों के शहरों में "प्रथम नागरिक" (चेयरमैन) बनने के इस अनूठे गौरव पर पूरा नगर उत्साह के रंग में सराबोर नजर आया। चारभुजा मंदिर और पैतृक आवास पर उमड़ा जनसैलाब चेयरमैन स्नेहा तिवारी का मुख्य अभिनंदन समारोह गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज मंदिर (चारभुजा नाथ परिसर) तथा स्व. जगदीश जी तिवारी के पैतृक आवास पर आयोजित किया गया। यहाँ विप्र बंधुओं, मातृशक्ति और क्षेत्र के भामाशाहों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से तिलक लगाकर, साफा व शॉल ओढ़ाकर और पुष्पवर्षा कर अपनी लाडली भांजी का आत्मीय अभिनंदन किया। भाजपा कद्दावर नेता दिनेश जोशी ने कहा- यह हमारी पारिवारिक विरासत और संस्कारों की जीत स्वागत सत्कार के दौरान भारतीय जनता पार्टि के कद्दावर नेता दिनेश कुमार जोशी ने स्नेहा तिवारी का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा की सिंगोली ब्राह्मण समाज के लिए यह एक गौरव का विषय है. जोशी ने स्व. जगदीश जी तिवारी के जनसेवा के ऐतिहासिक दौर को याद करते हुए कहा कि आज उनकी दोहती ने राजस्थान की वीर भूमि पर नगर पालिका घोषित होने के बाद प्रथम चेयरमैन बनकर सिंगोली की माटी का गौरव पूरे देश में बढ़ाया है। उन्होंने स्नेहा तिवारी को बिजौलिया के समग्र विकास और जन-आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए राजनैतिक संबल और मार्गदर्शन दिया। गरिमामयी आयोजन में यह रहे मौजूद इस भव्य अभिनंदन समारोह में सिंगोली नगर की पूर्व चेयरमैन सुनीता राजकुमार मेहता भाजपा जिला महामंत्री अशोक विक्रम सोनी प्रबुद्ध नागरिक बाबूलाल शर्मा भगवतीलाल कंपाउंडर ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान पारिवारिक सदस्य चंद्रशेखर तिवारी शंभूलाल तिवारी आशुतोष तिवारी सहित नगर के सैकड़ों गणमान्य नागरिक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे जिन्होंने एक स्वर में स्नेहा तिवाड़ी के उज्ज्वल राजनैतिक भविष्य की मंगलकामना की। रिपोर्ट : दिनेश जी जोशी |