|
आगर-मालवा : सेवा संकल्प अभियान के तहत नमो सेवा अभियान एवं अनकही कहानी कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के ग्राम पंचायत मोडी एवं डोंगरगांव में संस्कृति विभाग की ओर से श्री विकास चौहान के नेतृत्व में श्री श्लोक सामाजिक एवं संस्कृत संस्थान उज्जैन के कलाकारों द्वारा रोचक एवं आकर्षक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री के जनसेवा के 25 वर्षों की उपलब्धियों एवं अनकही कहानियों पर आधारित रोचक एवं आकर्षक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर श्री बजरंग पाटीदार, श्री राधेश्याम यादव, डॉ. बद्रीलाल मीणा, श्री राधेश्याम पाटीदार, श्री पवन जैन, श्री हेमराज मीणा, श्री गोपाल भिलाला, श्री रवि टेलर, श्री संतोष पाटीदार, श्री दुर्गेश मीणा, श्री अशोक पाटीदार, श्री गोपाल पाटीदार, श्री गोवर्धन पाटीदार, श्री प्रीतम जैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। |