|
चीताखेड़ा । स्थानीय ग्राम पंचायत के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय और चीताखेड़ा सेक्टर ग्राम रामनगर की आंगनवाड़ी केंद्र का नीमच परियोजना अधिकारी इरफान अंसारी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। मौके पर सांझा चूल्हा योजना के तहत संचालित समूह द्वारा वितरित मध्यान्ह भोजन को जांचा-परखा तो (घटिया) दिखने पर भड़क उठे परियोजना अधिकारी और नाराज होकर गुणवत्ता पूर्ण नहीं होने पर पंचनामा बनाया गया और भोजन में सुधार करने की लगाई फटकार। चीताखेड़ा में सांझा चूल्हा योजना के तहत संचालित सांवलिया समूह द्वारा चीताखेड़ा पंचायत क्षेत्र के तिखी रुण्डी,पीठ में संचालित प्राथमिक विद्यालय और रामनगर के आंगनवाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालय में अध्ययन रत छोट-छोटे मासूम बच्चों को मध्याह्न भोजन वितरण किया जा रहा। घटिया स्तर का भोजन वितरण की शिकायत मिलने पर मंगलवार को इस दौरान नीमच परियोजना अधिकारी इरफान अंसारी ने आकस्मिक निरीक्षण किया । जहां मध्यान्ह भोजन खीर, पूरी और आलू की सब्जी बनाई गई थी जिसमें सब्जी में सिर्फ पानी दिख रहा था जो खाने योग्य नहीं थी।घटिया पूर्ण भोजन पाया गया जो खाने लायक नहीं था। जिसका परियोजना अधिकारी इरफान अंसारी ने मौके पर उपस्थित आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सहारिका कैदार, शाला के शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व ग्रामीणों की मौजूदगी में मध्यान्ह भोजन संचालक को भी बुलाया गया और सभी की उपस्थिति में पंचनामा बनाया गया। मौके पर मौजूद सांवलिया समूह मध्यान्ह भोजन संचालक को फटकार लगाते हुए भोजन में सुधार करने की हिदायत दी। मौके पर ग्रामीणों द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र को शाला परिसर में बने भवन में शिफ्ट किए जाने की मांग की जा रही थी जिस पर भवन का निरीक्षण करने पर बताया कि भवन को रिपेयरिंग की आवश्यकता है मरम्मत के पश्चात् ही संचालित करवाने का आश्वासन दिया। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |