|
नीमच । कलेक्टर कार्यालय परिसर, नीमच में मंगलवार को माह के प्रथम कार्यदिवस पर राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ एवं मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम अपर कलेक्टर श्री बी.एस.कलेश की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। इसके साथ ही सितंबर माह की शासकीय गतिविधियों का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे, श्रीमती मयूरी जोक, सुश्री श्रुति भयड़िया सहित कलेक्ट्रेट, राजस्व, भू-अभिलेख, सहकारिता, शिक्षा, कोषालय, आबकारी, जनसंपर्क, नगरीय प्रशासन एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। |