• होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
× Avatar
Forgot password?
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
  • देश : विधायक डोडियार के आरोपों से हिली सरकार! बैगा गांव पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, 100 गांवों के लिए 225 करोड़ का मेगा पैकेज...

    JITENDRA KUMAWAT   - रतलाम
    देश
    देश   - रतलाम[30-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

  • सैलाना/बालाघाट। बैगा आदिवासी गांवों में बच्चों की मौत, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, पेयजल संकट और कथित भ्रष्टाचार को लेकर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार द्वारा उठाई गई आवाज अब सरकार के दरवाजे तक पहुंच गई है। विधायक के बोंदरी-कोरकहा गांव के दौरे और वहां की जमीनी हकीकत सामने लाने के बाद सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया। शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक बैगा गांव बोंदरी पहुंचे और ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री के इस दौरे को आदिवासी अंचल में बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक घटनाक्रम माना जा रहा है।

    सबसे बड़ा ऐलान मुख्यमंत्री ने माओवाद प्रभावित क्षेत्र के 100 गांवों के समग्र विकास के लिए 225 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने का किया। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि माओवाद के साये में रहने के कारण बैगा समाज विकास की दौड़ में पीछे रह गया है और अब सरकार उन्हें बराबरी पर लाने के लिए पूरी ताकत से काम करेगी।

    डोडियार ने गांव-गांव जाकर खोली थी व्यवस्था की पोल!

    इस पूरे मामले में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के दौरे के बाद सरकार की सक्रियता चर्चा में है। विधायक ने बोंदरी और कोरकहा गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सामने रखी थीं। विधायक का आरोप था कि यहां लोग पत्थरों और पेड़ों की जड़ों से पानी निकालकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। गंभीर रूप से बीमार बच्चों को अस्पताल तक पहुंचाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।

    विधायक ने आंगनबाड़ी व्यवस्था, उचित मूल्य दुकानों से मिलने वाले राशन, पेयजल और विकास कार्यों के बजट में कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि करीब 30 बच्चों की मौत और सैकड़ों लोगों के बीमार होने के बावजूद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

    डोडियार ने सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, गंभीर रूप से बीमार बच्चों को एम्स में बेहतर उपचार दिलाने और मामले के लिए जिम्मेदार मंत्रियों के इस्तीफे की मांग तक कर डाली थी।

    मुख्यमंत्री के सामने खुली व्यवस्था की परतें

    मुख्यमंत्री के बोंदरी दौरे में भी कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। जानकारी के अनुसार कुछ बच्चों को एक टीका लगने के बाद दूसरा टीका नहीं लगाया गया। वहीं 133 जनाधिकार पट्टे निरस्त किए जाने का मामला भी मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए। साथ ही मृत आठ बच्चों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

    अब सवाल घोषणाओं के अमल का

    मुख्यमंत्री का बैगा गांव पहुंचना और 100 गांवों के लिए 225 करोड़ रुपये की घोषणा निश्चित रूप से बड़ी पहल है, लेकिन अब असली परीक्षा जमीनी स्तर पर होगी। वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे बैगा परिवारों को अब उम्मीद है कि पेयजल, स्वास्थ्य, टीकाकरण, राशन, सड़क और अन्य विकास कार्यों की तस्वीर बदलेगी।

    विधायक डोडियार द्वारा उठाए गए सवालों के बाद मुख्यमंत्री का सीधे गांव पहुंचना इस बात का संकेत है कि बैगा अंचल की समस्याएं अब प्रशासनिक फाइलों से निकलकर सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में पहुंच गई हैं। अब देखना होगा कि 225 करोड़ की यह बड़ी घोषणा बैगा गांवों की जमीन पर विकास की नई तस्वीर कितनी जल्दी खींचती है।

    रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत 

  • देश : विधायक डोडियार के आरोपों से हिली सरकार! बैगा गांव पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, 100 गांवों के लिए 225 करोड़ का मेगा पैकेज...

    JITENDRA KUMAWAT   - रतलाम
    देश
    देश   - रतलाम[30-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

    सैलाना/बालाघाट। बैगा आदिवासी गांवों में बच्चों की मौत, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, पेयजल संकट और कथित भ्रष्टाचार को लेकर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार द्वारा उठाई गई आवाज अब सरकार के दरवाजे तक पहुंच गई है। विधायक के बोंदरी-कोरकहा गांव के दौरे और वहां की जमीनी हकीकत सामने लाने के बाद सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया। शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक बैगा गांव बोंदरी पहुंचे और ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री के इस दौरे को आदिवासी अंचल में बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक घटनाक्रम माना जा रहा है।

    सबसे बड़ा ऐलान मुख्यमंत्री ने माओवाद प्रभावित क्षेत्र के 100 गांवों के समग्र विकास के लिए 225 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने का किया। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि माओवाद के साये में रहने के कारण बैगा समाज विकास की दौड़ में पीछे रह गया है और अब सरकार उन्हें बराबरी पर लाने के लिए पूरी ताकत से काम करेगी।

    डोडियार ने गांव-गांव जाकर खोली थी व्यवस्था की पोल!

    इस पूरे मामले में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के दौरे के बाद सरकार की सक्रियता चर्चा में है। विधायक ने बोंदरी और कोरकहा गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सामने रखी थीं। विधायक का आरोप था कि यहां लोग पत्थरों और पेड़ों की जड़ों से पानी निकालकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। गंभीर रूप से बीमार बच्चों को अस्पताल तक पहुंचाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।

    विधायक ने आंगनबाड़ी व्यवस्था, उचित मूल्य दुकानों से मिलने वाले राशन, पेयजल और विकास कार्यों के बजट में कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि करीब 30 बच्चों की मौत और सैकड़ों लोगों के बीमार होने के बावजूद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

    डोडियार ने सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, गंभीर रूप से बीमार बच्चों को एम्स में बेहतर उपचार दिलाने और मामले के लिए जिम्मेदार मंत्रियों के इस्तीफे की मांग तक कर डाली थी।

    मुख्यमंत्री के सामने खुली व्यवस्था की परतें

    मुख्यमंत्री के बोंदरी दौरे में भी कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। जानकारी के अनुसार कुछ बच्चों को एक टीका लगने के बाद दूसरा टीका नहीं लगाया गया। वहीं 133 जनाधिकार पट्टे निरस्त किए जाने का मामला भी मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए। साथ ही मृत आठ बच्चों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

    अब सवाल घोषणाओं के अमल का

    मुख्यमंत्री का बैगा गांव पहुंचना और 100 गांवों के लिए 225 करोड़ रुपये की घोषणा निश्चित रूप से बड़ी पहल है, लेकिन अब असली परीक्षा जमीनी स्तर पर होगी। वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे बैगा परिवारों को अब उम्मीद है कि पेयजल, स्वास्थ्य, टीकाकरण, राशन, सड़क और अन्य विकास कार्यों की तस्वीर बदलेगी।

    विधायक डोडियार द्वारा उठाए गए सवालों के बाद मुख्यमंत्री का सीधे गांव पहुंचना इस बात का संकेत है कि बैगा अंचल की समस्याएं अब प्रशासनिक फाइलों से निकलकर सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में पहुंच गई हैं। अब देखना होगा कि 225 करोड़ की यह बड़ी घोषणा बैगा गांवों की जमीन पर विकास की नई तस्वीर कितनी जल्दी खींचती है।

    रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत 

  • देश: नीमच रेलवे स्टेशन के विकास पर पूर्व विधायक डॉ. जाजू ने उठाए सवाल....अमृत भारत स्टेशन योजना से लेकर नई ट्रेनों और ओवरब्रिज तक, सांसद की भूमिका पर साधा निशाना

    देश:
    देश   - नीमच[30-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: नीमच रेलवे स्टेशन के विकास पर पूर्व विधायक डॉ. जाजू ने उठाए सवाल....अमृत भारत स्टेशन योजना से लेकर नई ट्रेनों और ओवरब्रिज तक, सांसद की भूमिका पर साधा निशाना

    नीमच रेलवे स्टेशन के विकास पर पूर्व विधायक डॉ. जाजू ने उठाए सवाल....अमृत भारत स्टेशन योजना से लेकर नई ट्रेनों और ओवरब्रिज तक, सांसद की भूमिका पर साधा निशाना
    देश   - नीमच[30-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: विधायक डोडियार के आरोपों से हिली सरकार! बैगा गांव पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, 100 गांवों के लिए 225 करोड़ का मेगा पैकेज...

    देश:
    देश   - रतलाम[30-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: विधायक डोडियार के आरोपों से हिली सरकार! बैगा गांव पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, 100 गांवों के लिए 225 करोड़ का मेगा पैकेज...

    विधायक डोडियार के आरोपों से हिली सरकार! बैगा गांव पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, 100 गांवों के लिए 225 करोड़ का मेगा पैकेज...
    देश   - रतलाम[30-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: मनोहर लाल प्रजापत नानाजी का आकस्मिक निधन

    देश:
    देश   - आगर मालवा[30-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: मनोहर लाल प्रजापत नानाजी का आकस्मिक निधन

    मनोहर लाल प्रजापत नानाजी का आकस्मिक निधन
    देश   - आगर मालवा[30-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: महंगाई के खिलाफ रतलाम में कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता... पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश, बोले—महंगाई पर तत्काल लगाम लगाए सरकार...

    देश:
    देश   - रतलाम[30-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: महंगाई के खिलाफ रतलाम में कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता... पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश, बोले—महंगाई पर तत्काल लगाम लगाए सरकार...

    महंगाई के खिलाफ रतलाम में कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता... पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश, बोले—महंगाई पर तत्काल लगाम लगाए सरकार...
    देश   - रतलाम[30-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: हेलमेट पहनें, नशे में वाहन न चलाएं और नाबालिगों को न दें गाड़ी—यातायात जागरूकता वर्कशॉप में दिलाया संकल्प....

    देश:
    देश   - रतलाम[30-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: हेलमेट पहनें, नशे में वाहन न चलाएं और नाबालिगों को न दें गाड़ी—यातायात जागरूकता वर्कशॉप में दिलाया संकल्प....

    हेलमेट पहनें, नशे में वाहन न चलाएं और नाबालिगों को न दें गाड़ी—यातायात जागरूकता वर्कशॉप में दिलाया संकल्प....
    देश   - रतलाम[30-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: यूरिया के बोरे में 73 लाख! नामली पुलिस की चेकिंग में खुला नकदी का बड़ा राज, क्रेटा कार से नोटों की गड्डियां बरामद.... सोना खरीदने रतलाम आया था युवक! सौदा नहीं बना तो लौटते वक्त पुलिस ने दबोचा, अब 73 लाख के स्रोत की जांच....

    यूरिया के बोरे में 73 लाख! नामली पुलिस की चेकिंग में खुला नकदी का बड़ा राज, क्रेटा कार से नोटों की गड्डियां बरामद....  सोना खरीदने रतलाम आया था युवक! सौदा नहीं बना तो लौटते वक्त पुलिस ने दबोचा, अब 73 लाख के स्रोत की जांच....
    देश   - रतलाम[30-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: श्री कनकेश्वर महादेव अपनी प्रजा का हालचाल जानने के लिए 31 अगस्तक को कानड़ नगरके भ्रमण परनिकलेंगे

    देश:
    देश   - आगर मालवा[30-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: श्री कनकेश्वर महादेव अपनी प्रजा का हालचाल जानने के लिए 31 अगस्तक को कानड़ नगरके भ्रमण परनिकलेंगे

     श्री कनकेश्वर महादेव अपनी प्रजा का हालचाल  जानने के लिए 31 अगस्तक को कानड़ नगरके भ्रमण परनिकलेंगे
    देश   - आगर मालवा[30-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: सोलर प्लांट चोर गैंग का रतलाम पुलिस ने किया पर्दाफाश, 6 चोर और चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार... पिकअप से घूम-घूमकर करते थे रेकी, रात के अंधेरे में सोलर प्लांट का सामान उड़ाकर इंदौर में बेच देते थे—पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिकअप भी जब्त की...

    देश:
    देश   - रतलाम[29-08-2026]

    सोलर प्लांट चोर गैंग का रतलाम पुलिस ने किया पर्दाफाश, 6 चोर और चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार... पिकअप से घूम-घूमकर करते थे रेकी, रात के अंधेरे में सोलर प्लांट का सामान उड़ाकर इंदौर में बेच देते थे—पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिकअप भी जब्त की...
    देश   - रतलाम[29-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: चंदा को लगा लिव-इन रिलेशन का चंद्र ग्रहण, मौत के बाद अपनों ने भी छोड़ा साथ; रतलाम पुलिस और रेडक्रॉस ने निभाया भाई का फर्ज....

    चंदा को लगा लिव-इन रिलेशन का चंद्र ग्रहण, मौत के बाद अपनों ने भी छोड़ा साथ; रतलाम पुलिस और रेडक्रॉस ने निभाया भाई का फर्ज....
    देश   - रतलाम[29-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: जनविश्वास शिविर के उपरांत आईजी श्री गुप्ता, कलेक्टर एवं एसपी ने किए माँ बगलामुखी के दर्शन आगर-मालवा, 29 अगस्त

    देश:
    देश   - आगर मालवा[29-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: जनविश्वास शिविर के उपरांत आईजी श्री गुप्ता, कलेक्टर एवं एसपी ने किए माँ बगलामुखी के दर्शन आगर-मालवा, 29 अगस्त

    जनविश्वास शिविर के उपरांत आईजी श्री गुप्ता, कलेक्टर एवं एसपी ने किए माँ बगलामुखी के दर्शन  आगर-मालवा, 29 अगस्त
    देश   - आगर मालवा[29-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के नेतृत्व में भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा का विस्तार, निनामा बने रतलाम जिला संयोजक रतलाम में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज, युवाओं और समाज के लोगों को जोड़ने पर जोर....

    सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के नेतृत्व में भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा का विस्तार,  निनामा बने रतलाम जिला संयोजक रतलाम में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज, युवाओं और समाज के लोगों को जोड़ने पर जोर....
    देश   - रतलाम[29-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: जनविश्वास के तहत कलेक्टर डॉ. मीना ने किया छात्रावासों का औचक निरीक्षण

    देश:
    देश   - आगर मालवा[29-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: जनविश्वास के तहत कलेक्टर डॉ. मीना ने किया छात्रावासों का औचक निरीक्षण

    जनविश्वास के  तहत कलेक्टर डॉ. मीना ने किया छात्रावासों का औचक निरीक्षण
    देश   - आगर मालवा[29-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • रक्षाबंधन पर अनूठी पहल: मशीनों को बांधा रक्षा सूत्र, युवाओं ने रक्तदान कर दिया मानवता की रक्षा का संदेश...

    रक्षाबंधन पर अनूठी पहल:
    देश   - रतलाम[28-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • रक्षाबंधन पर अनूठी पहल: मशीनों को बांधा रक्षा सूत्र, युवाओं ने रक्तदान कर दिया मानवता की रक्षा का संदेश...

     मशीनों को बांधा रक्षा सूत्र, युवाओं ने रक्तदान कर दिया मानवता की रक्षा का संदेश...
    देश   - रतलाम[28-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • रतलाम विकास प्राधिकरण का बड़ा फैसला: परशुराम विहार और कालिका विहार के अविक्रीत भूखंडों की जल्द होगी नीलामी, यातायात नगर में भी तेज होगा विकास...

    रतलाम विकास प्राधिकरण का बड़ा फैसला:
    देश   - रतलाम[28-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • रतलाम विकास प्राधिकरण का बड़ा फैसला: परशुराम विहार और कालिका विहार के अविक्रीत भूखंडों की जल्द होगी नीलामी, यातायात नगर में भी तेज होगा विकास...

     परशुराम विहार और कालिका विहार के अविक्रीत भूखंडों की जल्द होगी नीलामी, यातायात नगर में भी तेज होगा विकास...
    देश   - रतलाम[28-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद, कंजर डेरों तक पहुंची पुलिस की टीम; आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर..

    जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई:
    देश   - रतलाम[28-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद, कंजर डेरों तक पहुंची पुलिस की टीम; आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर..

     चोरी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद, कंजर डेरों तक पहुंची पुलिस की टीम; आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर..
    देश   - रतलाम[28-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • LoginLogin