![]() ![]() ![]() ![]()
|
नीमच। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नीमच सिटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आर्टिगा कार से 40 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ, कार और दो मोबाइल फोन सहित कुल 12 लाख 10 हजार रुपए की सामग्री बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार 18 अगस्त की रात नीमच-मनासा रोड स्थित थाना नीमच सिटी के सामने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग एवं नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की आर्टिगा कार क्रमांक GJ15CH5412 को रोककर तलाशी ली गई। कार में दो काले रंग के प्लास्टिक कट्टों में 40 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा मिला, जिसे पुलिस ने पंचों के समक्ष विधिवत जब्त किया। मामले में कृष्णपाल सिंह उर्फ राहुल पिता भारत सिंह झाला, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम सोकड़ी थाना जीरन, रघुवीर उर्फ रघु पिता भंवर सिंह सोलकी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम पिपलिया नाथावत थाना नीमच सिटी तथा देवी सिंह पिता पूरण सिंह सोलंकी, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम पिपलिया नाथावत थाना नीमच सिटी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना नीमच सिटी में धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों से डोडाचूरा के स्रोत एवं तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जब्ती में 40 किलो डोडाचूरा कीमत 6 लाख रुपए, आर्टिगा कार कीमत 6 लाख रुपए तथा दो मोबाइल फोन कीमत 10 हजार रुपए शामिल हैं। कुल जब्ती की कीमत 12 लाख 10 हजार रुपए बताई गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विजय सागरिया, थाना पुलिस टीम एवं साइबर सेल नीमच की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Hemant Gupta |