|
|
आगर-मालवा : पुलिस अधीक्षक, जिला आगर-मालवा श्री दिलीप कुमार सोनी द्वारा जारी उद्घोषणा के अनुसार महिला थाना आगर के अपराध क्रमांक 20/26 धारा 74, 78(2), 351(3) बी.एन.एस., धारा 11/12 पोक्सो एक्ट एवं धारा 3(1)द, 3(1)(w)(i), 3(2)5 एससी-एसटी एक्ट में फरार आरोपी लालसिंह पिता हरिसिंह राजपूत, निवासी ग्राम भ्याना, थाना कानड़ की गिरफ्तारी हेतु हर संभव प्रयास किए जाने के उपरान्त भी उसका ठिकाना नहीं मिल पा रहा है। अतः पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी द्वारा पुलिस रेग्युलेशन के तहत उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5000/- रुपये का नगद पुरस्कार घोषित किया गया है। जो भी व्यक्ति, पुलिस अधिकारी/कर्मचारी या अन्य कोई भी उक्त आरोपी के संबंध में जानकारी देकर गिरफ्तारी कराएगा, उसे उपरोक्त नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। इनाम वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला आगर-मालवा का होगा। इस संबंध में सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। |