रतलाम। बाजना/ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने निकाली विशाल रैली। खाद आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर तहसीलदार को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा यह रैली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी ओर दिल्ली में छात्रों पर हुए अत्याचार, पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में निकाली गई।
इसके साथ ही क्षेत्र के किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने तथा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली मुख्य मार्गों से गुजरते हुए तहसील कार्यालय पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश डामोर, फिरोज खान पठान ,लक्ष्मी चंद जैन, मोती भाई कमल कटारिया, वागजी भाई, माना सरपंच, ललित गरवाल, बहादुर डामोर, मुकेश खराड़ी, तोलू मामा, हीरालाल भाबर, हीरालाल चारेल, अजीत कटारा, राजेश और रायकवार लक्ष्मण प्रजापत सहित आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट: ईश्वर टाक बाजना