|
|
भाजपा रतनगढ़ मंडल शक्ति केंद्र की संयुक्त संगठनात्मक मासिक बैठक डीकेन में संपन्न सिंगोली। भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संघठन बूथ संघठन ओर समर्पित कार्यकर्ता है, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संघठन की रीढ़ है और बूथ स्तर पर संगठन जीतना मजबूत होगा पार्टी उतनी ही अधिक प्रभावी ढंग से जनता के बीच अपनी पहुच बनाएगी यह विचार जसवंत बंजारा अध्यक्ष भाजपा मंडल रतनगढ़ ने व्यक्त किये वे बुधवार को डीकेन स्थित शक्ति केंद्र सयोजक गोविंद प्रसाद मंडोवरा के निवास पर भाजपा संघठन की मासिक बैठक के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे । उन्होंने बताया कि इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य बूथ पदाधिकारीयो का सत्यापन कर उनके अद्धतन विवरण को सरल पोर्टल पर अपलोड करना है ताकि संघठन का डेटा पूरी तरह प्रमाणिक अद्धतन ओर व्यवस्थित रहे इसके साथ ही श्री बंजारा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की डिजिटल कार्यप्रणाली से जोड़ने के लिए डिजिटल लर्निंग पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए उन्हें विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म एवं संघठात्मक ऐप्स के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गयी। जिससे भविष्य में पार्टी की गतिविधियां का संचालन ओर अधिक सुचारू एवं तकनीक आधारित हो सके । इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश चन्द्र मूंदड़ा स्वदेशी ने बताया कि भाजपा केवल चुनावो के समय सक्रिय होने वाली पार्टी नही है बल्कि वर्ष भर संघठन को मजबूत करने , कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित करने और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुच बनाने के लिए निरंतर कार्य करती है । इस मौके पर डीकेन शक्ति केंद्र के प्रभारी शिवनन्दन छीपा ने भी भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकारी की विभिन्न जनकल्याणकरी योजनाओ को घर घर तक पहुचाने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया। संगठनात्मक बैठक में रतनगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि रामनगर शक्तिकेंद्र प्रभारी श्री जगदीश चंद्र जी मुंदड़ा स्वदेशी (पुर्व मंडल अध्यक्ष)और डीकेन शक्तिकेंद्र प्रभारी श्री शिवनंदन जी छिपा रतनगढ़ (जिला कार्यसमिति सदस्य) एवं सभी शक्तिकेंद्र पदाधिकारी व बुथ अध्यक्ष रामनगर शक्तिकेंद्र संयोजक नन्दलाल जी बंजारा, गोविंद जी मंडोवरा, सह संयोजक दिनेश जी टेलर,बुथ अध्यक्ष कन्हैयालाल जी गुर्जर भगवानपुरा, बुथ अध्यक्ष सुनिल जी सेन बल्लू डीकेन, बुथ अध्यक्ष नितेंद्र जी जोशी,बुथ अध्यक्ष दिनेश जी पाटीदार, बुथ अध्यक्ष मनोहर जी बंजारा, रामनगर शक्तिकेंद्र मीडिया प्रभारी आकाश जी जोशी,बुथ अध्यक्ष प्रदीप जी सेन रामनगर वरिष्ठ भाजपा नेता लालचंद जी बंजारा, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश जी सेन, कमल जी शर्मा भी रतनगढ़ उपस्थित रहे। संचालन मंडल उपाध्यक्ष नितेश जी सेन ने किया आभार मंडल कोषाध्यक्ष मनोहर जी भणावत ने किया। रिपोर्ट : दिनेश जी जोशी |