|
|
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विधायक श्री माधव सिंह गहलोत से की सार्थक चर्चा आगर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा एवं आगर विधानसभा के विधायक श्री माधव सिंह "मधु" गहलोत के नेतृत्व में मंगलवार को आगर विधानसभा क्षेत्र के टॉपर्स विद्यार्थियों का विधानसभा भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान आगर विधानसभा क्षेत्र के 45 विद्यार्थियों एवं 10 शिक्षकगणों ने विधानसभा की कार्रवाई को देखा एवं समझा। विद्यार्थियों ने विधानसभा के कार्यों एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विधायक श्री माधव सिंह गहलोत ने विद्यार्थियों के साथ विधानसभा के सभा कक्ष में बैठकर नई शिक्षा नीति एवं शिक्षा के नवाचारों पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को अध्ययन में उत्कृष्टता प्राप्त करने एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस भ्रमण दल में विधायक श्री माधव सिंह गहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भेरूसिंह चौहान, भ्रमण दल के नोडल अधिकारी श्री श्याम विश्वकर्मा, श्री संतोष प्रजापति, एम.सी. श्री राहुल कुमार बैरागी सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित थे। |